मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > लर्निंग जोन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हार्ड डिस्क : जानें फॉर्मेटिंग को
फॉर्मेट कैसे करे

विण्डोज 95 में, माय कम्प्यूटर आइकॉन पर क्लिक करें। अब उस ड्राइव के आइकॉन पर क्लिक करें जिसे आप फॉर्मेट करना चाहते हैं। फाइल मेनू पर फॉर्मेट क्लिक कर स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।

विण्डोज 98 में, स्टार्ट । शट डाउन को क्लिक कर रीस्टार्ट करें। विण्डोज 98 स्टार्ट अप मेनू आने तक कंट्रोल की दबाकर रखें। कमांड प्रॉम्प्ट ओनली चुनकर एंटर करें। सी कॉलन पर फॉमेंट सी कॉलन टाइप कर एंटर करें। स्क्रीन पर आने वाले निर्देशों का पालन करें।

फॉर्मेटिंग के बा

फॉर्मेटिंग के बाद आपकी हार्ड डिस्क खाली हो जाती है। इस समय आपको इसमें अधिक जगह भी नजर आती है। किन्तु इससे यह न सोचें कि अब आप कई नए सॉफ्टवेयर भी इंस्टॉल कर पाएँगे। याद रखें, आपकी डिस्क पर जगह पहले जितनी ही है और आपको पहले उस पर वे सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होंगे जिन्हें आप सर्वाधिक प्रयोग करते हैं।

सबसे पहले आपको सीडी ड्राइव, जिप ड्राइव आदि का इंस्टॉलेशन करना होगा। अब विण्डोज रीइंस्टॉल करें और फिर ऑफिस जैसे एप्लिकेशन प्रोग्राम इंस्टॉल करें। इसके पश्चात अपनी आवश्यक फाइल्स का बैकअप कॉपी करें। इसके बाद प्रिंटर, मॉडेम आदि की बारी आएगी। सबसे अन्त में, यदि आपके पास स्थान शेष है, तो आप किसी ऐसे नए सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसे आप बहुत अधिक प्रयोग तो नहीं करेंगे, किन्तु आप फिर भी उसे इंस्टॉल करना चाहते हैं।

तो अगली बार जब आपकी हार्ड डिस्क आपको परेशान करे, इन सावधानियों का प्रयोग करते हुए उसे फॉर्मेट कर लें और बाद में उसे नियमित डीफ्रेग करते रहें। आपकी समस्या सुलझ जाएगी।
<< 1 | 2 
और भी
जानें विण्डोज़ की सामान्य परेशानियों को
मोबाइल है आदमी
जानिए 'जीएसएम' को
सत्यम खोलेगी सिडनी में केन्द्र
'सेंड मी-रीड मी' कल्चर का स्वागत !
मोबाइल पर गूगल सर्च सुविधा