मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > आईटी > लर्निंग जोन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हार्ड डिस्क : जानें फॉर्मेटिंग को
कम्प्यूटर खरीदते समय आप उसमें कई प्रकार के सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कराते हैं। किन्तु क्या आप जानते हैं कि यह सॉफ्टवेयर हार्ड डिस्क में किस प्रकार स्टोर होते हैं? और फिर धीरे-धीरे ये सॉफ्टवेयर परेशानियाँ क्यों पैदा करने लगते हैं? अपनी हार्ड डिस्क को आप एक ऐसी अलमारी मान सकते हैं, जिसमें विभिन्न वस्तुओं के लिए पृथक खण्ड बने हों। लेकिन किसी नई हार्ड डिस्क में ये खण्ड पहले से नहीं बने होते हैं।

एक नई हार्ड डिस्क केवल चुम्बकीय मीडिया होती है जिसमें उसी रूप में कुछ भी स्टोर नहीं किया जा सकता। कुछ स्टोर करने के लिए इसे पहले फॉर्मेट किया जाता है (यानी इसमें डेटा स्टोर करने के लिए खण्ड बनाए जाते हैं)।

फॉर्मेटिंग से डिस्क पर कॉन्सेन्ट्रिक (समकेन्द्रिक) ट्रैक बन जाते हैं जो डिस्क के केन्द्र से बाहर की ओर बनी वर्चुअल सीमाओं से समान क्षमता वाले 'सेक्टर्स' में बँट जाते हैं। इन्हीं सेक्टर्स में आपकी फाइल्स आदि स्टोर होती हैं।

नई फाइल्स बनाना और उन्हें हटाना, विण्डोज को ठीक से शट डाउन न करना, हार्ड डिस्क का लंबे समय तक प्रयोग आदि ऐसे कारण हैं जिनसे धीरे-धीरे आपकी डिस्क पर डिस्क एरर, फेटल एरर आदि आने लगते हैं। ऐसे में पुनः हार्ड डिस्क को फॉर्मेट करना एक अच्छा प्रयोग हो सकता है। किन्तु हार्ड डिस्क को फॉर्मेट करना कभी-कभी एक लंबी और जटिल प्रक्रिया हो सकती है।

इसके अलावा यह डिस्क की उम्र को कुछ हद तक कम भी कर सकती है। अतः इससे पहले अपनी रजिस्ट्री को क्लीन करने, डिस्क डीफ्रैगमेन्टर या स्कैन डिस्क चलाने आदि जैसे विकल्पों को आजमाना चाहिए। इन सभी विकल्पों से समस्या न सुलझने पर आपको फॉर्मेट करने पर विवश होना पड़ सकता है।

फॉर्मेट करने से पहल

यदि आप अपनी हार्ड डिस्क को फॉर्मेट करने पर विवश हो ही गए हैं तो कुछ सावधानियाँ बरतें। सर्वप्रथम अपने सिस्टम के बेसिक इनपुट-आउटपुट सिस्टम में हार्ड डिस्क की तकनीकी जानकारी को देखकर निश्चित कर लें कि वह सही है। इसके अतिरिक्त अपने सारे महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप ले लें। ये बैकअप आप किसी अन्य हार्ड डिस्क, सीडी, जिप ड्राइव या फ्लॉपी आदि पर ले सकते हैं। अपने ई-मेल व एड्रेस बुक आदि का भी बैकअप लें। फॉर्मेट करने के बाद आपको ऑपरेटिंग सिस्टम, सॉफ्टवेयर, सभी डिवाइस ड्राइवर आदि पुनः इंस्टॉल करने होंगे। अतः यह सुनिश्चित कर लें कि आपके पास ये सभी मौजूद हों।
1 | 2  >>  
और भी
जानें विण्डोज़ की सामान्य परेशानियों को
मोबाइल है आदमी
जानिए 'जीएसएम' को
सत्यम खोलेगी सिडनी में केन्द्र
'सेंड मी-रीड मी' कल्चर का स्वागत !
मोबाइल पर गूगल सर्च सुविधा