1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. लर्निंग जोन
Written By संदीपसिंह सिसोदिया

जानिए 'जीएसएम' को

सर्वाधिक लोकप्रिय मोबाइल तकनीक

मोबाइल भारत जीएसएम ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन
वर्तमान में भारत में मोबाइल फोनों की संख्या फिक्स्ड लाइन फोनों से काफी अधिक हो चुकी है। तेजी से लोकप्रिय होते मोबाइल का राज है जीएसएम।

ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन का संक्षिप्त रूप है जीएसएम। भारत में सर्वाधिक मोबाइल फोन इसी तकनीक पर आधारित हैं। साथ ही विश्व के 200 से भी अधिक देशों में 500 से भी अधिक नेटवर्क के माध्यम से 80 करोड़ उपभोक्ता इस तकनीक के जरिये मोबाइल उपयोग करते हैं।

यह सैटेलाइट आधारित तकनीक है, जिसके उपभोक्ता आवाज तथा सन्देशों के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। इस सुविधा के लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल उपकरण में एक माइक्रोचिप डालना होती है, जिसे सिम (सब्स्क्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल) कहते हैं। सिम में उपभोक्ता के मोबाइल खाते से संबंधित जानकारियाँ होती हैं तथा डेटा संग्रहित होता है, जिसके द्वारा मोबाइल कंपनी संबंधित खाते की जानकारी लेती है।

इस सिम से दुनियाभर में बात की जा सकती है। इसमें कई अन्य सुविधाएँ प्राप्त की जा सकती हैं जैसे चित्र, मैसेज, रिंग टोन डाउनलोड इत्यादि।

जीएसएम तकनीक तेजी से विकसित होती जा रही है, जैसे जीपीआरएस और एज तथा उपभोक्ताओं को नई-नई सुविधाएँ देती जा रही है।
लेखक के बारे में
संदीपसिंह सिसोदिया
वन-लाइनर बायो: IIM इंदौर से प्रशिक्षित और 20+ वर्षों का अनुभव रखने वाले डिजिटल मीडिया लीडर व वरिष्ठ संपादक, जिन्होंने BBC,  DW, Yahoo और MSN जैसे वैश्विक संस्थानों के साथ कार्य किया है। वे जियो-पॉलिटिक्स, पर्यावरण और समसामयिक  मुद्दों पर अपने प्रखर लेखन और गहन विश्लेषण के लिए विशेष रूप से.... और पढ़ें