मुख पृष्ठ > खबर-संसार > युद्ध की आहट > आलेख > सार्क सम्मेलन में नहीं जाएँगे चिकित्सक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सार्क सम्मेलन में नहीं जाएँगे चिकित्सक
मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुई तनाव की स्थिति के मद्देनजर भारतीय चिकित्सकों ने अगले वर्ष फरवरी में पाकिस्तान के कराची में होने वाले सार्क निश्चेतना सम्मेलन में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।

इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट के अध्यक्ष डॉ. आरएन टैगोर ने बताया कि चिकित्सकों की बैठक में इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कराची नहीं जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई आतंकवादी हमले से पूरा देश आहत हुआ है और उसके बाद पाकिस्तान का जो रवैया रहा है उसे देखते हुए यह फैसला किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव सार्क निश्चेतना संगठन को भिजवाया गया है।

उन्होंने कहा कि कराची सम्मेलन में भारत से करीब 50 चिकित्सा विशेषज्ञों के जाने का कार्यक्रम था लेकिन अब कोई नहीं जाएगा।
और भी
रक्षा के लिए मोर्चाबंदी
पहले परमाणु हथियार नहीं चलाएगा पाक
एलओसी पर नए पाक सैनिक तैनात
भारत और पाकिस्तान की फौजी ताकत
पूरा पाकिस्तान आतंकी ठिकाना
सीमाओं की सुरक्षा कितनी जरूरी?