मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुजरात विधानसभा पहुँची 16 महिलाएँ
गुजरात विधानसभा में इस बार 16 महिलाओं ने जगह पक्की की है, जिनमें से 15 इन चुनावों में जीत हासिल करने वाली भाजपा से हैं। पिछली बार विधानसभा में जगह बनाने वाली महिलाओं की तादाद 12 रही थी। अन्य महिला विधायक कांगेस से ताल्लुक रखती है।

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में हाल में संपन्न चुनावों में कांग्रेस को केवल 59 सीटों से संतोष करना पड़ा। 117 विधानसभा क्षेत्रों में जीत का परचम लहराने वाली भाजपा ने इस बार 22 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

इस साल गुजरात विधानसभा चुनाव में कुल मिलाकर 88 महिलाएँ मैदान में थीं। पिछले चुनाव में केवल 37 महिलाओं को टिकट दिए गए थे। चुनाव में जीत हासिल करने वाली अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की संख्या 13 और 28 रही।
और भी
गुजरातियों को सोनिया नामंजूर-मोदी
मोदी करिश्माई नेता-जेटली
कांग्रेस की हार, वाम दलों का वार
केशुभाई पटेल की मोदी को बधाई
अब मध्यावधि चुनाव नहीं-आडवाणी
राष्ट्रवादी नीतियों की जीत-संघ