मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस के मुँह पर तमाचा-नायडू
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों को कांग्रेस के मुँह पर एक तमाचा करार देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को विश्वास जताया कि यह जीत पार्टी को संसद की ओर बढ़ने तथा लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जीत हासिल करने में मदद करेगी।

जीत के लिए मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए नायडू ने कहा कि गुजरात की जनता ने मोदी के नेतृत्व तथा उनके विकास के एजेंडे को स्वीकार कर लिया है।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए विमान में सवार होने से पूर्व नायडू ने कहा तीसरी बार सत्ता हासिल करना कोई साधारण बात नहीं है। यह भाजपा के लिए बड़ी जीत है और इस बात का संकेत है कि चीजें भविष्य में कैसे आकार लेंगी। मुझे विश्वास है कि भाजपा अब दिल्ली की ओर बढ़ेगी।
और भी
भाजपा की वापसी का सबूत-आडवाणी
'प्लेटफार्म' से 'विधानसभा' तक
झूठ से नफरत है मोदी को
मोदी की ताजपोशी 27 दिस. को
जनता ने कांग्रेस को सबक सिखाया-राजनाथ
अकाली दल की भाजपा को बधाई