मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अकाली दल की भाजपा को बधाई
पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत की ओर अग्रसर अपनी गठबंधन सहयोगी भाजपा को बधाई दी है।

अकाली दल के कार्यवाहक अध्यक्ष सुखबीरसिंह बादल ने भाजपा तथा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुन: सत्ता में वापसी के लिए बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा यह जनता का कांग्रेस द्वारा राजनीति का सांप्रदायिकरण करने के प्रयासों का जवाब है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि अकाली दल ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह वरिष्ठ पार्टी नेताओं अटलबिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी तथा मोदी को भी बधाई संदेश भेजा है।
और भी
मोदी 'मैन ऑफ द मैच'-भाजपा
कांग्रेस ने पराजय स्वीकारी
सीएम था, सीएम रहूँगा-मोदी
मोदी पर पूरा भरोसा नहीं सट्टा बाजार को
गुजरात में भाजपा की जय तय
मोदी फिर हो सकते हैं सत्तारूढ़