मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मोदी 'मैन ऑफ द मैच'-भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का सेहरा पूरी पार्टी के सिर बाँधते हुए कहा कि यह 'टीम भाजपा' की जीत है और नरेंद्र मोदी 'मैन ऑफ द मैच' हैं।

अशोक रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के बीच प्रसाद ने कहा कि गुजरात का चुनाव विकास के नाम पर जीता गया है।

चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच हुई तल्ख बयानबाजी और हिन्दुत्व के मुद्दे के बारे में प्रसाद ने कहा हिन्दुत्व का मुद्दा हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह एक भावुक मुद्दा है, लेकिन चुनाव भावुकता में नहीं जीता जाता। यह जीत पिछले छह साल के विकास कार्यों के कारण हासिल हुई है।

कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति करती है। अब इन पुराने मुद्दों से काम नहीं चलने वाला है। कोई भी पार्टी विकास के नाम पर ही जीत दर्ज कर सकती है।
और भी
कांग्रेस ने पराजय स्वीकारी
सीएम था, सीएम रहूँगा-मोदी
मोदी पर पूरा भरोसा नहीं सट्टा बाजार को
गुजरात में भाजपा की जय तय
मोदी फिर हो सकते हैं सत्तारूढ़
वडोदरा में भाजपा उम्मीदवार गिरफ्तार