मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वडोदरा में भाजपा उम्मीदवार गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा जिले में पावी जेतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जयंती राठवा सहित छह अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राठवा को पिछली रात छह अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हथियार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि राठवा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने एक वाहन को रोका जिसमें छह लोग सवार थे और उनके पास से देशी हथियार और कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष की खबरें आई थी, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।
और भी
साल्वी चुनाव क्षेत्र में पथराव
गुजरात में भाजपा जीतेगी-आडवाणी
भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी-मोदी
गुजरात में 63 से 65 फीसदी मतदान
गुजरात में अंतिम दौर का मतदान रवि को
मोदी 'राक्षस' और सोनिया 'दुर्गा'