मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी-मोदी
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार की सुबह यहाँ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद कहा कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

मोदी ने नगर के रानिप इलाके में नव चेतना स्कूल में मतदान किया। मोदी की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और उत्सुक लोग वहाँ जमा हो गए।

उल्लेखनीय है कि दूसरे चरण के तहत 95 सीटों के लिए आज मतदान कराए जा रहे हैं, जिनमें मोदी सहित 599 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।

पहले चरण में 87 सीटें के लिए 11 दिसंबर को मतदान कराया गया था।
और भी
गुजरात में 63 से 65 फीसदी मतदान
गुजरात में अंतिम दौर का मतदान रवि को
मोदी 'राक्षस' और सोनिया 'दुर्गा'
मोदी का एजेंडा सांप्रदायिक-चिदंबरम
भाकपा ने की मोदी को हराने की अपील
गुजरात में तेज हुआ 'विज्ञापन युद्ध'