मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
'गुजरात, हिमाचल में भाजपा जीतेगी'
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने दावा किया कि पार्टी गुजरात में पूर्ण बहुमत हासिल करने के अलावा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से सत्ता छीन लेगी।

श्रीमती स्वराज कहा कि पार्टी की गुजरात विधानसभा चुनाव में स्थिति काफी मजबूत है और वह अपने पिछले पाँच वर्ष के कामकाज की बदौलत पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हुई है और वहाँ चुनाव लड़ने को लेकर पार्टी कैडर में कोई मतभेद नहीं है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि गुजरात में भाजपा को बदनाम करने के कांग्रेस के कुत्सित इरादे कामयाब नहीं होंगे और उसे एक बार फिर वहाँ मुँह की खानी पड़ेगी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि वहाँ वीरभद्र सिंह की सरकार अपने पिछले पाँच साल के कुशासन के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है। इससे राज्य में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटने की सम्भावनाएँ प्रबल हो गई है।
और भी
'चक दे' का जवाब 'जीतेगा गुजरात' से
गुजरात चुनाव जीत सकती है भाजपा
गुजरात पर तीखे तेवर, नंदीग्राम पर चुप्पी
भाजपा की पहली सूची जारी
गुजरात में कांग्रेस की पहली सूची जारी
'कलंक' की सीबीआई जाँच से इनकार