मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़
गुजरात विधानसभा चुनाव में शहर के पूर्व मेयर को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दूसरे दिन भी पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और फर्नीचर को नुकसान पहुँचाया।

पार्टी सूत्रों ने दावा कि राज्य प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यालय गुजरात हाउस में हिम्मतसिंह पटेल के समर्थकों ने पार्टी नेताओं के पोस्टरों को भी नुकसान पहुँचाया। सूत्रों के अनुसार पटेल ने राखियाल सीट से टिकट की माँग की थी।

इससे पहले दिन में नामांकन के समय दो नेताओं के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। गौरतलब है कि टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेताओं के समर्थकों ने मंगलवार को भी पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की थी।
और भी
उमा ने गुजरात में उम्मीदवार हटाए
मोदी के पास 40 लाख की संपत्ति
'नमक गोधरा के घाव पर'
गुजरात में होगा कड़ा मुकाबला
मोदी के खिलाफ कांग्रेस का आरोप-पत्र
भाजश प्रत्याशी डटे रहेंगे-पटेल