मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
उमा ने गुजरात में उम्मीदवार हटाए
भाजपा से सुलह-सफाई के संकेत देते हुए भारतीय जनशक्ति पार्टी प्रमुख उमा भारती ने अपनी पार्टी की गुजरात इकाई को विधानसभा चुनाव के अपने प्रत्याशी हटाने के निर्देश दिए।

उमा के गुरु पेजावर मठ के विश्वेशतीर्थ ने उन्हें निर्देश दिया था कि अपने प्रत्याशी हटाकर वे गुजरात में हिंदू ताकतों को एकजुट करें।

पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख चैतन्य शंभु महाराज को लिखे पत्र में उमा ने कहा कि अगर भाजश के चुनावी दौड़ में शामिल होने से राष्ट्र विरोधी तत्वों को बढ़ावा मिलता है तो पार्टी को अपने कदम वापस खींचने होंगे।

उमा ने कहा कि गुजरात की स्थिति बाकी देश से एकदम भिन्न है। इससे पहले भाजपा के पक्ष में अपने प्रत्याशी वापस लेने के सवाल पर उमा कभी नरम, कभी गरम नजर आ रही थीं। भाजश ने गुजरात में 60 प्रत्याशी उतारे हैं।
और भी
मोदी के पास 40 लाख की संपत्ति
'नमक गोधरा के घाव पर'
गुजरात में होगा कड़ा मुकाबला
मोदी के खिलाफ कांग्रेस का आरोप-पत्र
भाजश प्रत्याशी डटे रहेंगे-पटेल
केशुभाई के रुख में नरमी