मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > गुजरात चुनाव > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
केशुभाई के रुख में नरमी
असंतुष्टों की समस्याओं से जूझ रही गुजरात भाजपा को उस समय काफी राहत मिली जब उसके वरिष्ठ नेता केशुभाई पटेल ने अपने रुख में नरमी दिखाते हुए कहा कि वह पार्टी को जरूरत के हिसाब से निर्देशन करने को तैयार हैं।

पटेल ने कल देर शाम यहाँ कहा मैं पिछले 60 सालों से भाजपा के लिए काम कर रहा हूँ। मैं अभी भी पार्टी में हूँ और पार्टी में बना रहूँगा।

भाजपा के महासचिव और गुजरात के प्रभारी अरूण जेटली के साथ कई बैठकों के बाद पटेल के रुख में यह नरमी आई है।

विधानसभा चुनाव में पार्टी की मदद की अपील पर सहमत होते हुए पटेल ने कहा मैंने अपना पूरा सार्वजनिक जीवन जनसंघ के साथ और 1980 के बाद भाजपा के साथ बिताया है।

उन्होंने कहा मैंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि चुनाव प्रचार करूँ या नहीं। लेकिन पार्टी के मार्गदर्शन के लिए मैं हर समय उपलब्घ हूँ।
और भी
नरेंद्र मोदी को समन जारी किए
वाजपेयी नहीं करेंगे चुनाव प्रचार
भाजपा की एक दिन में सौ सभाएँ
मोदी मौत के सौदागार-सोनिया
कांग्रेस देगी गरीबों को मुफ्त राशन
मोदी आतंकवाद के लिए यमराज-भाजपा