लोकसभा चुनाव | चर्चित चेहरे | इलेक्शन मैप | चुनाव परिणाम
मुख पृष्ठ खबर-संसार  चुनाव 2009  लोकसभा चुनाव > कांग्रेस से नहीं अपनों से थी लड़ाई-ताई
लोकसभा चुनाव
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र से लगातार सातवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहीं सुमित्रा महाजन (ताई) ने कहा है कि इस बार उनकी लड़ाई कांग्रेस से नहीं बल्कि अपनों से थी।

ताई ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में मेरी लड़ाई कांग्रेस से कम और अपनों से ज्यादा थी। पार्टी को निश्चित रूप से इसमें दखल देना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार चुनाव में भाजपा उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने कहा कि जो लोग उनके खिलाफ काम कर रहे थे, उन्हें वे भाजपा का कार्यकर्ता कैसे मान सकती हैं।

सुमित्रा ने कहा कि अगर कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो पार्टी के छोटे से लेकर बड़े स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं ने उनके लिए पूरी ईमानदारी से काम किया है और इसी वजह से वे सातवीं बार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।