नरेन्द्र मोदी- यह आगे बढ़ने का समय है...गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में लगातार तीसरी बार अपने दम पर सरकार बनाते दिखाई दे रहे हैं और अगले लोकसभा चुनाव में उनके प्रधानमंत्री पद का दावेदार होने की बात को भी बल मिल रहा है। इस बीच उन्होंने बुधवार को कहा कि ‘यह आगे बढ़ने का समय’ है।