मुख पृष्ठ > खबर-संसार > चुनाव > राजस्थान > अशोक गहलोत ने संभाला राज
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अशोक गहलोत ने संभाला राज
पूर्मुख्यमंत्रवरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह राजस्थान के 19वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह ने कांग्रेस के विधायक दल के नेता अशोक गहलोत को सुबह 9 बजे शपथ दिलाई।

राजभवन में आयोजित सादे समारोह में गहलोत ने हिन्दी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

गहलोत दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने है1 इससे पूर्व वह 1998 से 2003 तक मुख्यमंत्री रहे थे।

बहुमत सिद्ध करने के लिए एक माह का समय : राजस्थान के राज्यपाल एसके सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी सरकार का बहुमत सिद्व करने के लिए एक माह का समय दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद गहलोत ने इस आशय की जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 96 सीटें मिली है, जो बहुमत से पाँच कम है। हालाँकि आवश्यकता से अधिक निर्दलीय विधायक कांग्रेस सरकार को अपना समर्थन देने की इच्छा जाहिर कर चुके है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
वसुंधरा और माथुर दिल्ली तलब
अशोक गहलोत की ताजपोशी शनिवार को
चुनाव के बाद जातीय संघर्ष
अशोक गहलोत शनिवार को लेंगे शपथ
मुख्यमंत्री के दावेदारों में गहलोत सबसे आगे
सीपी जोशी हारकर भी ताकतवर