मुख पृष्ठ > खबर-संसार > चुनाव > राजस्थान > मतगणना के दौरान मंदिर में बैठी रहीं वसुंधरा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मतगणना के दौरान मंदिर में बैठी रहीं वसुंधरा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में जब भाजपा लगातार पिछड़ रही थी उस समय इसकी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे यहाँ एक मंदिर में प्रार्थना कर रही थीं।

राजे यहाँ हेलीकाप्टर से आईं और सुबह आठ बजे वह त्रिपुर सुंदरी मंदिर में गईं। उन्होंने मंदिर में तीन घंटे तक सिद्धि यज्ञ किया।

सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा पिछले पाँच सालों में 32 बार इस मंदिर में आकर पूजा अर्चना कर चुकी हैं। उन्होंने पद संभालने के बाद सरकारी खजाने के 12 करोड़ रुपए मंदिर पर व्यय किए हैं।

मंदिर परिसर में राजे के लिए एक हेलीपैड और गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। वह जब भी यहाँ आती थीं तो पूरे दिन के लिए रूकती थीं।

मतगणना के समय जब भाजपा नेता पार्टी के पिछड़ने के कारण चिंतित नजर आ रहे थे, वहीं शांत दिख रही वसुंधरा ने संवाददाताओं के समक्ष सत्तारूढ़ दल के पिछड़ने की बात मानने से इनकार कर दिया था।

दिलचस्प है कि बांसवाड़ा जिले की सभी पाँच सीटों पर भी भाजपा को पराजय का मुँह देखना पड़ा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी हारे
वसुंधरा राजे का इस्तीफा
वसुंधरा राजे का करिश्मा धराशायी
मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करेगा-गहलोत
राजस्थान में कांग्रेस की लहर
कानून-व्यवस्था सुधारना पहली चुनौती : कांग्रेस