मुख पृष्ठ > खबर-संसार > चुनाव > राजस्थान > कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी हारे
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी हारे
राजस्थान में कांग्रेस सत्ता की दहलीज पर है लेकिन कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी चुनाव हार गए है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (नाथद्वारा) राजस्थान प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष परस राम मोरदिया (धोद) राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता शर्मा (बूंदी) पराजित हो गई हैं।

राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज डांगी (रेवदर) एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुर्जर (जहाजपुर) चुनाव हार गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हरेन्द्र मिर्धा नागौर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष बीडी कल्ला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह भी चुनाव हार गए है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
वसुंधरा राजे का इस्तीफा
वसुंधरा राजे का करिश्मा धराशायी
मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करेगा-गहलोत
राजस्थान में कांग्रेस की लहर
कानून-व्यवस्था सुधारना पहली चुनौती : कांग्रेस
पिछली योजनाओं को पूरा करेंगे : भाजपा