मुख पृष्ठ > खबर-संसार > चुनाव > मध्यप्रदेश > प्रौढ़ प्रतिनिधि ही जनता की पहली पसंद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
प्रौढ़ प्रतिनिधि ही जनता की पहली पसंद
मध्यप्रदेश की नवगठित तेरहवीं विधानसभा में इस बार युवाओं का अभाव और प्रौढ़ सदस्यों की बहुतायत होगी, क्योंकि जनता ने युवाओं की अपेक्षा सर्वाधिक भरोसा प्रौढ़ प्रत्याशियों पर जताया है।

आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार विधानसभा के 230 सदस्यों में से इस बार अधिकांश पुरुष सदस्य 45 से 54 वर्ष आयु वर्ग के हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 78 और महिला सदस्यों की संख्या दस है। 35 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 61 पुरुष और 11 महिला सदस्य हैं।

सदन में 55 से 74 वर्ष आयु वर्ग में 48 पुरुष एवं दो महिला सदस्य हैं, जबकि 75 साल आयु के केवल तीन पुरुष एवं एक महिला सदस्य है। जनता ने इस बार सबसे कम भरोसा युवाओं पर जताया है, क्योंकि 25 से 34 आयु वर्ग के 15 पुरुष एवं केवल एक महिला सदस्य है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
आधे से अधिक मंत्रियों का घटा जनाधार
नौ जिलों में भाजपा को सौ फीसदी सीटें
कैबिनेट को लेकर नहीं खोले शिवराज ने पत्ते
सियासी जमीन में गहरी हुईं शिव की जड़ें
शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
दलित और आदिवासी भाजपा से नाराज