केंद्र सरकार के अंतर्गत इस विभाग में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भारतीय वन सेवा परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे युवा जिनकी आयु 21 से 30 वर्ष है तथा जो पशुपालन, वेटरेनरी साइंस, बॉटनी, केमेस्ट्री, जियोलॉजी, गणित, फिजिक्स, स्टेटिस्टिक्स,जूलॉजी, एग्रीकल्चर, फारेस्ट्रिया इंजीनियरिंग स्नातक हैं, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
सफल प्रत्याशियों को लालबहादुर शास्त्री अकादमी में प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाता है, उसके बाद उन्हें देहरादून स्थित इंदिरा गाँधी नेशनल फारेस्ट एकेडमी में प्रशिक्षित किया जाता है। इसके बाद वे अस्टिटेंट कंजरवेटर, डिस्ट्रिक्ट कंजरवेटर, कंजरवेटर, चीफ कंजरवेटर तथा प्रिंसिपल कंजरवेटर के पद से होते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फारेस्ट के पद तक पहुँच जाते हैं। भारतीय वन सेवा का वरिष्ठतम पद केंद्र सरकार का पर्यावरण सचिव का पद है।
स्वैच्छिक संगठन : फारेस्ट्री के क्षेत्र में ग्रीन वायर्स, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया, वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड, द एनवायरमेंट अवेयरनेस सोसायटी, पीपुल फॉर द इथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा), सोसायटी फॉर द प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स (एसएसपीसीए) में भी करियर बनाया जा सकता है। इसके अलावा फारेस्ट्री के क्षेत्र में अनुसंधान की भी भरपूर संभावनाएँ हैं।
|