मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में भविष्य
करियर के अवस
चूँकि पेट्रोलियम इंजीनियरिंग एक दुर्लभ अध्ययन क्षेत्र है, इसे करने वाले स्नातकों को करियर निर्माण के एकदम अलग तथा आकर्षक अवसर भी मिलते हैं। यहाँ तक कि फ्रेशर्स को भी सार्वजनिक उपक्रमों के साथ-साथ उन कॉर्पोरेट क्षेत्रों में भी करियर निर्माण के अपारअवसर उपलब्ध हैं जो पेट्रोलियम की खोज तथा निकालने के कार्य में संलग्न हैं।

यद्यपि पेट्रोलियम इंजीनियरों के लिए करियर निर्माण के सीमित क्षेत्र ही उपलब्ध हैं, लेकिन यह इनका सौभाग्य है कि इस सीमित क्षेत्र की आवश्यकता की पूर्ति के लिए जितने पेट्रोलियम इंजीनियरों की आवश्यकता होती है, वह भी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। इसलिए इन्हें अच्छे वेतनपर आकर्षक रोजगार देने के लिए पेट्रोलियम कंपनियाँ हमेशा तैयार रहती हैं। चूँकि सारी दुनिया में सुरक्षित तथा किफायती ऊर्जा संसाधनों की माँग लगातार बढ़ती जा रही है।

सारी दुनिया में पेट्रोलियम इंजीनियरों की माँग भी उसी अनुपात में लगातार बढ़ रही है तथा यह सिलसिला आगामी दशकों में भी जारी रहेगा। पेट्रोलियम इंजीनियरों के लिए प्रोफेशनल करियर के अलावा रिसर्च के क्षेत्र में भी अच्छी संभावनाएँ तथा अवसर उपलब्ध हैं। वह रिचर्स लेब में बतौर साइंटिस्ट या रिचर्स फैलो के रूप में अनुसंधान तथा विकास कार्य कर सकते हैं।

पारिश्रमि
इन दिनों जिन प्रोफेशनल्स को उच्च वेतनमान प्राप्त हो रहा है, उनमें पेट्रोलियम इंजीनियरिंग भी शामिल हैं। उन्हें मिलने वाले उच्च वेतनमान का कारण यह है कि क्षेत्र में योग्य तथा शिक्षित प्रोफेशनल की संख्या सीमित है। यही कारण है कि पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में डिग्री लेनेवाले प्रत्येक स्नातक को मनचाहा रोजगार मिल जाता है।

भारत में पेट्रोलियम इंजीनियर को 25 हजार से लेकर 40 हजार रु. प्रतिमाह तक का आरंभिक वेतन आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा उन्हें मिलने वाले भत्ते तथा सुविधाएँ अलग हैं। विकसित देशों में पेट्रोलियम इंजीनियरों को औसत 50 हजार डॉलर मिल जाता है। उनके लिए देश में ही नहीं खाड़ी देशों सहित विकसित देशों में भी करियर निर्माण के ढेरों अवसर मौजूद हैं।

संस्थान/विश्वविद्याल
वैसे तो विभिन्न राज्यों के विभिन्न संस्थानों तथा विश्वविद्यालयों में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के कोर्स चलाए जाते हैं। लेकिन इनमें से कुछ प्रतिष्ठित संस्थान, विश्वविद्यालय निम्नानुसार हैं:-

1. डिपार्टमेंट ऑफ पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, इंडियन स्कूल ऑफ माइंस यूनिवर्सिटी
2. पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी
3. इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी, गाँधीनगर
4. इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम मैनेजमेंट, गाँधीनगर
5. रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर, गाँधीनगर
6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, देहरादून-248005।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
<< 1 | 2 
और भी
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
स्पोर्ट्‌स मैनेजमेंट में करें मैनेज
नए-नए जॉब्स ने मचाई धूम
खेल में चमकदार भविष्य
रचनात्‍मक लेखन : ख्‍वाबिदां विकल्‍प
नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टी. ऑफ स्पोर्ट्‌स, पटियाला