मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
कॉलेज के बाद 'तरल सोना' निकालिए
- अशोक जोशी
ND

इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए निम्नलिखित न्यूनतम योग्यता होना चाहिए।
भूगर्भशास्त्र : भूगर्भशास्त्र (जियोलॉजी) में स्नातक अथवा (स्नातकोत्तर उपाधि)
जियो-फिजिक्स : एक्सफ्लेरेशन जियोफिजिक्स में पाँच वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स। जियोलॉजी तथा जियो फिजिक्स में एम.टेक भी किया जा सकता है।
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग : पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बीई या बी.टेक।

ये भी हैं योग्
* प्रोडक्शन या इंडस्ट्रीयल इंजीनियरिंग : बी.ई.
* सिविल इंजीनियरिंग : बी.ई./बी.टेक या एम.ई./एम.टेक
* मेकेनिकल इंजीनियरिंग : बी.ई. या एम.ई.
* इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग : इंस्ट्रुमेंटेशन में बी.ई. या बी.टेक
* केमिकल इंजीनियरिंग : केमिकल इंजीनियरिंग में बी.ई. या एम.ई.
* इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई.
एमई स्तर पर कोई भी कंट्रोल और इंस्ट्रुमेंटेशन में विशेष अध्ययन कर सकता है

भारत में जिन क्षेत्रों का तेजी से विकास हो रहा है, पेट्रोलियम और ऊर्जा उनमें से एक है। देश में इन संसाधनों की भारी माँग है तथा माँग को दृष्टिगत रखते हुए इस क्षेत्र में खूब निवेश हो रहा है। सरकार ऑइल बिल को घटाने के प्रति संकल्पित है तथा इस क्षेत्र में निवेश को प्रेरित कर रही है, जिससे करियर निर्माण के अवसरों में लगातार इजाफा हो रहा है।
  जबकि ईंधन और ऊर्जा की माँग लगातार बढ़ती जा रही है, इस क्षेत्र में करियर बनाने का मतलब है पढ़ाई के बाद करियर के माध्यम से सोना बटोरना।      


रोमांचक करिय
इन दिनों पेट्रोलियम और ऊर्जा जीवन के लिए आवश्यक हो गई है। इनके बिना दैनिक कार्यकलाप संभव नहीं है। हमें अपने वाहनों में ईंधन के रूप में उद्योग तथा घर चलाने के लिए इनकी आवश्यकता होती है। जब स्थिति ऐसी है तो जो लोग इस क्षेत्र में करियर निर्माण की सोच रहे हैं, वे इससे सोना पैदा करेंगे। जब से निजी कंपनियों ने पेट्रोलियम उद्योग में प्रवेश किया है, युवा पीढ़ी के लिए रोमांचक करियर की संभावना तेज हो गई है।

भारत का पेट्रोलियम उद्यो
भारत की बड़ी इंडस्ट्रीज में पेट्रोलियम उद्योग का क्रम सबसे ऊपर आता है। तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) एक कामधेनु है और इसी तरह अन्य तेल कंपनियाँ भी इस क्षेत्र में सोना बटोर रही हैं। तेल उद्योग को अपस्ट्रीम (अन्वेषण और उत्पादन कार्यकलाप) तथा डाउनस्ट्रीम (रिफाइनिंग मार्केटिंग और वितरण) क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है, जिनमें सभी स्तरों पर करियर निर्माण के शानदार अवसर उपलब्ध हैं।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2  >>  
और भी
स्पोर्ट्‌स मैनेजमेंट में करें मैनेज
नए-नए जॉब्स ने मचाई धूम
खेल में चमकदार भविष्य
रचनात्‍मक लेखन : ख्‍वाबिदां विकल्‍प
नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टी. ऑफ स्पोर्ट्‌स, पटियाला
इंडस्ट्रीयल सेफ्टी और फायर इंजीनियरिंग