मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टी. ऑफ स्पोर्ट्‌स, पटियाला
ND
पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्‌स (एनएसएनआईएस) एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्‌स इंस्टीट्यूटों में से एक है। यह स्पोर्ट्‌स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का अकेडमिक विंग है, जहाँ खेल संबंधी शिक्षा और प्रशिक्षण की भरपूर सुविधा है।

उद्देश्
भारत सरकार द्वारा देश में वैज्ञानिक तरीके से खेलों का विकास करने तथा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर तैयार करने के उद्देश्य से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्‌स की स्थापना की गई थी जिसका दोबारा नामकरण नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्‌स (एनएसएनआईएस) के रूप में किया गया।

सुविधाओं का सुनहरा संसा
खेल शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में यदि नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट को सुविधाओं का सुनहरा संसार कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। यहाँ शैक्षिक कार्यक्रमों और खेल प्रशिक्षण के लिए अद्भुत और अनगिनत सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, योग्य खेल प्रतिभाओं को उकेरने के लिऐ स्कॉलरशिप की नई योजना आरंभ की गई है। इनमें से कुछ छात्रवृत्तियाँ हैं-
  पटियाला स्थित नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्‌स (एनएसएनआईएस) एशिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्‌स इंस्टीट्यूटों में से एक है। यह स्पोर्ट्‌स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) का अकेडमिक विंग है, जहाँ खेल संबंधी शिक्षा और प्रशिक्षण की भरपूर सुविधा है।      

राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति
कुल संख्या : प्रति राज्य 150 : संघ क्षेत्र 100
राशि : 550 रुपए प्रतिमाह
पात्रता : सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 12वीं तक के छात्र
अधिकतम आयु : 18 वर्ष
मापदंड : राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में प्रदर्शन के आधार पर
राष्ट्र स्तरीय छात्रवृत्ति
संख्या : इस श्रेणी के अंतर्गत पात्र सभी खिलाड़ियों को देय
राशि : 700 रुपए प्रतिमाह
पात्रता : मान्यता प्राप्त विद्यालयों के 12वीं तक के छात्र
आयु सीमा : 18 वर्ष तक
मापदंड : राष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में प्रदर्शन के आधार पर
महाविद्यालयीन/ विश्वविद्यालयीन छात्रों के लिए छात्रवृत्तियाँ
संख्या : इस श्रेणी के अंतर्गत पात्र सभी छात्र
राशि : 850 रुपए प्रतिमाह
पात्रता : यूनिवर्सिटी टीम के छात्र
मापदंड : प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2  >>  
और भी
इंडस्ट्रीयल सेफ्टी और फायर इंजीनियरिंग
एनीमेशन : सुनहरे भविष्‍य का रुपहला करियर
फायर टेक्नोलॉजी और सेफ्टी इंजीनियरिंग
जॉब मार्केट बनता जा रहा है स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट बचत
जिसने बाँधा समय को