मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एनीमेशन : सुनहरे भविष्‍य का रुपहला करियर
ND
हाल में आई कुछ फिल्‍मों- साँवरिया, क्रिस, माई फ्रेंड गणेश, हम तुम, राजू चाचा, अभय, जजंतरम-ममंतरम, हैरी पॉटर, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के बारे में गौर करें, तो पता चलता है कि इन सभी फिल्‍मों में एक खासियत रही है, वह है एनीमेशन का प्रयोग। पिछले कुछ वर्षों से इलेक्‍ट्रॉनिक और वेब मीडिया में आए बूम के कारण 3 डी और 2 डी एनीमेशन के बाजार में भी वृद्धि हुई।

एनीमेशन अपने रचनात्‍मक और अच्‍छी कमाई वाले करियर के लिए बहुत तेजी से प्रचलित हो रहा है। छोटे पर्दे ने एनीमेशन का बखूबी प्रयोग किया है। टी.वी. पर दिखाए जाने वाले अधिकांश विज्ञापनों में एनीमेशन का सहारा लिया जा रहा है। इस लिहाज से इस क्षेत्र में अवसरों की भरमार है। एक सर्वेक्षण के मुताबित आगामी 3 से 4 साल में इस क्षेत्र में 60 हजार रोजगार के अवसर उपलब्‍ध होंगे।

एनीमेशन का विस्‍तार विज्ञापन, सिनेमा और गेम तक है। लेकिन अन्‍य क्षेत्रों के मुकाबले इस क्षेत्र में रोजगार का सृजन तेजी से हो रहा है। भारत में एनीमेशन के अवसर बढ़ने का कारण यह भी है कि जहाँ अमेरिका में एक एनीमेटेड फिल्‍म बनाने के लिए 100 से 175 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं, वहीं भारत में इसी फिल्‍म को बनाने में केवल 15 से 25 मिलियन डॉलर की खपत होती है। इस लिहाज से एनीमेशन फिल्‍मों में आउटसोर्सिंग से भी इसमें मदद मिलेगी।
  हाल में आई कुछ फिल्‍मों- साँवरिया, क्रिस, माई फ्रेंड गणेश, हम तुम, राजू चाचा, अभय, जजंतरम-ममंतरम, हैरी पॉटर, लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के बारे में गौर करें, तो पता चलता है कि इन सभी फिल्‍मों में एक खासियत रही है, वह है एनीमेशन का प्रयोग।      



भारत में वर्तमान में करीब 10000 एनीमेटर हैं, जबकि मौजूद माँग के मुताबिक 50000 एनीमेटर की जरूरत है। जैसे-जैस माँग में तेजी आएगी, रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने के लिए सिर्फ रचनात्‍मक दिमाग की जरूरत है। अमूमन फाइन आर्ट और कम्प्‍यूटर का ज्ञान रखने वाले लोग इस क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं, लेकिन किसी भी क्षेत्र में रचनात्‍मक रुचि रखने वाले लोगों के लिए एनीमेशन को करियर के रूप में चुनना अच्‍छा विकल्‍प साबित हो सकता है।

एनीमेशन में स्‍टोरी बोर्ड, कैरेक्‍टर डिजाइनिंग, मूवमेंट, माउल्‍डिंग, शेड, थ्री-डी, कलर, बैक ग्राउंड तथा कई और भी क्षेत्रों में काम किया जाता है। इन सबको एक साथ जोड़ने के लिए प्‍लानर और एडिटर होता है। इस तरह एक एनीमेशन के लिए कई लोगों का सहयोग होता है। यदि आप में रचनात्‍मकता है और आपकी रुचि इनमें से किसी भी एक क्षेत्र में है तो आपके लिए एनीमेशन के दरवाजे खुले हैं।

एनीमेशन के लिए कंपनियाँ एनीमो, माया, 3 डी स्‍टूडियो मैक्‍स, एडोब आफ्टर इफेक्‍ट, टिकटैकटून, फ्लैश गिफ्ट एनीमेटर, यूलीड के साथ एडोब फोटो शॉप, इल्‍यूस्‍ट्रेटर, कोरल ड्रॉ में काम करती हैं। एनीमेटर को शुरुआती दौर में 8000 से 10 हजार रुपए तक का वेतन मिलता है, लेकिन कुछ ही वर्षों में यह अंक 40 हजार से 60 हजार रुपए का आँकड़ा छू लेता है।

कहाँ लें प्रशिक्षण --
* एप्‍टेक यूनिवर्सिटी के अंतर्गत एरिना मल्‍टीमीडिय
* माया इंस्‍टीट्यूट के अंतर्गत माक अकादम
* बिरला इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नालॉजी, जयपु
* फिल्‍म एंड टेलीविजन इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुण
* सी-डाक मल्‍टी लोकेशन, ए-34 इंडस्‍ट्रियल एरिया, फेस-8, एसएएस नगर, मोहाल
* सेंटर फॉर डिपार्टमेंट ऑफ इमेजिंग टेक्‍नालॉजी, चित्रांजलि स्‍टूडियो, तिरुवेल्‍लम, तिरुअनंतपुर
* हीट एनीमेशन एकेडमी, 7 ए रोड, 12 बंजारा हिल्‍स, हैदराबाद और मुंब
* आईआईटी गुवाहाटी, मुंब
* नेशनल स्‍कूल ऑफ डिजाइन सेंटर, पलाडी, अहमदाबाद

(वेबदुनिया न्यूज)

और भी
फायर टेक्नोलॉजी और सेफ्टी इंजीनियरिंग
जॉब मार्केट बनता जा रहा है स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट बचत
जिसने बाँधा समय को
आहार एवं पोषण क्षेत्र
करियर निर्माण का नया क्षेत्र