मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फायर टेक्नोलॉजी और सेफ्टी इंजीनियरिंग
- प्रो. एएल मेह‍ता

ND
फायर इंजीनियरिंग के चुनौतीपूर्ण पेशे को अग्नि की क्रिया तथा सिद्धांतों और अग्नि के विनाशक प्रभावों से लोगों, संपत्तियों और पर्यावरण की अभिक्रियाओं एवं व्यवहार के आधार पर वैज्ञानिक तथा इंजीनियरिंग सिद्धांतों, कानूनों तथा विशेषज्ञ निर्णयों के अनुप्रयोग के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। बड़े पैमाने पर जान तथा माल की रक्षा करने की भूमिका बढ़ने के कारण यह दुनिया का तेजी से बढ़ता हुआ एक आदर्श पेशा है।

उद्योग के आँकड़े बताते हैं कि भारत में फायर इंजीनियरिंग में शिक्षित लगभग एक लाख व्यक्तियों की प्रतिवर्ष आवश्यकता है। जबकि यदि इस आवश्यकता को वैश्विक परिदृश्य के रूप में देखा जाए तो विदेशों खासकर खाड़ी देशों में जहाँ पेट्रोल के भंडारों में हमेशा आग लगती रहती है, फायर इंजीनियरों के लिए करियर निर्माण की असीम और अनंत संभावनाएँ हैं। इस उभरते पेशे में जो भी अपना करियर बना रहा है, वह हाथों-हाथ शानदार रोजगार पाने के अलावा अपने भविष्य को सुनहरा बनाने की राह पर निश्चित ही कदम आगे बढ़ा रहा है।

चूँकि फायर इंजीनियर आग की प्रकृति, किस्मों और लक्षणों से पूरी तरह वाकिफ होता है तथा आग फैलने के कारणों और उसे रोकने के तरीकों से अवगत होता है, इसलिए विभिन्न संस्थानों में बहुमूल्य जान-माल की अग्नि सुरक्षा हेतु उसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। किसी भी संस्थान के फायर इंजीनियर के महत्व को इस तथ्य से भी आँका जा सकता है कि सारे कामगार मिलकर जितना उत्पादन करते हैं उतने ही उत्पादन की सुरक्षा कर फायर इंजीनियर उतनी ही बचत करता है।

चुनौतीपूर्ण क्षेत्र उज्ज्वल भविष्
यदि हम सुरक्षित वातावरण में रहना चाहते हैं तो हमें अग्नि एवं सुरक्षा प्रबंधन की शिक्षा लेना होगी। इस क्षेत्र से जुड़े करियर हमें आकर्षक वेतन व उज्ज्वल भविष्य दे सकते हैं। दुर्घटनाओं एवं प्राकृतिक आपदाओं ने हमारे सामने एक चुनौती रखी है जिससे हमें छुटकारा पाना है। अंतरिक्ष यान कोलंबिया का गिरना, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमला, सुनामी लहरों का कहर, बॉम्बे हाई पेट्रोल प्लेटफार्म की टक्कर और यूनियन कार्बाइड में गैस रिसना जैसी आपदाओं से हमें अपने समाज को बचाकर सुरक्षित बनाना है। इसी संदर्भ में अग्नि एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी का महत्व बहुत बढ़ जाता है।

जान एवं माल की रक्षा के लिए अग्नि एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी का स्थान सर्वोपरि है। देश-विदेश में अग्नि एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जो एक अच्छे वेतनमान एवं सुंदर भविष्य की सुनिश्चितता प्रदान करते हैं। सुरक्षा एवं अग्नि में बहुत-से पाठ्यक्रम हैं जिनका चयन कर युवा वर्ग उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकता है।

अग्नि एवं सुरक्षा अभियांत्रिकी-
सुरक्षा एवं अग्नि विशेषज्ञ उन्नत विज्ञान का प्रयोग करते हुए लोगों की जान-माल की हिफाजत करते हैं। ये आतंकवादी हमलों से होने वाले नुकसान से संस्थानों को बचाते हैं। यह एक चुनौतीभरा क्षेत्र है, जो उज्ज्वल भविष्य बनाने में युवाओं की मदद करता है। अग्नि सुरक्षा अधिकारी अग्नि से होने वाले नुकसान एवं खतरों से बचाते हैं, उन्हें नए तरीकों से अवगत कराते हैं।

औद्योगिक सुरक्षा :
बहुत-से संरक्षा अधिकारी उत्पादन क्षेत्र में काम कर रहे हैं ताकि सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो सके एवं नई-नई सुरक्षित विधियों का उपयोग हो सके। कारखाना अधिनियम 1948 के अनुसार सुरक्षा के नियमों का पालन करना सभी कारखानों के लिए अनिवार्य है। इसी दृष्टि से यह प्रावधान रखा गया है कि इन संस्थानों में एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों के लिए एक संरक्षा अधिकारी का होना अनिवार्य है। जो कारखाने घातक पदार्थों का उपयोग करते हैं या निर्माण करते हैं, वहाँ एक संरक्षा अधिकारी होना आवश्यक है। इस सांविधिक प्रावधान के अंतर्गत प्रत्येक कारखाने में एक संरक्षा अधिकारी की पूर्णकालिक नियुक्ति की जाती है।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2 | 3  >>  
और भी
जॉब मार्केट बनता जा रहा है स्टॉक मार्केट
शेयर मार्केट बचत
जिसने बाँधा समय को
आहार एवं पोषण क्षेत्र
करियर निर्माण का नया क्षेत्र
फिटनेस का रखे ख्याल डाइटीशियन