मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर मार्केट बचत
निवेश करने का सबसे बेहतर विकल्प
शेयर मार्केट संबंधी सर्टिफाइड कोर्सेस करवाने वाली यह मध्यप्रदेश की पहली संस्था है। रेसकोर्स रोड, इंदौर पर 104, जेवी कॉम्प्लेक्स में स्थित माइलस्टोन कंसल्टेंट्स के द्वारा संचालित पहला कोर्स स्टॉक मार्केट की आधारभूत जानकारी के लिए है, जिससे कि स्टॉक मार्केट को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। इसके अंतर्गत जिन विषयों को पढ़ाया जाता है, उनमें प्रमुख रूप से ट्रेडिंग, डिमेट ऑपरेशंस, मार्जिन ट्रेड इन्वेस्टमेंट्स, म्यूच्युअल फंड आदि हैं। इस कोर्स का प्रमुख उद्देश्य स्टॉक मार्केट प्रोफेशनल्स को आधारभूत और रोजगारोन्मुख व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है।

माइलस्टोन में प्रशिक्षण देने वाले अधिकतर शिक्षक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हैं। दूसरा कोर्स टेक्निकल एनालिसिस कोर्स है। माइलस्टोन के डायरेक्टर सीए सुमित मोंगिया का कहना है कि यह कोर्स स्टॉक मार्केट के बिहेवियर को समझने के लिए है। इस कोर्स के द्वारा इस बातकी जानकारी मिलती है कि स्टॉक्स को कब खरीदा और कब बेचा जाए।

इस कोर्स को करने के बाद एनालिस्ट के रूप में बेहतर करियर की संभावनाएँ हैं। इसी प्रकार डेरीवेटिव कोर्स संचालित किया जाता है, जिसमें फ्यूचर्स और कॉलपुट के बारे में बताया जाता है। इस कोर्स को करने के बाद ये हेडजिंग और आरबिट्रेज स्ट्रेटेजी बनाने में मदद मिलती है। यहाँ के डायरेक्टर सीए संजय कापड़ी का कहना है कि इस कोर्स को करने के बाद पोर्टफोलियो मैनेजर के रूप में बेहतर करियर की संभावनाएँ हैं। इसके अलावा यहाँ एनसीएफएम सर्टिफिकेट एक्जाम की तैयारी के लिए क्लासेस आयोजित की जाती हैं।

माइलस्टोन कंसल्टेंस द्वारा संचालित ये सभी कोर्सेस सीमित अवधि के हैं तथा इनसे असीमित फायदे होते हैं। सभी वर्ग और क्षेत्रों से संबंधित लोग इन कोर्सेस का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। शहर के बाहर विद्यार्थियों के लिए टेक्निकल एनालिसिस कोर्स एवं डेरिवेटिव कोर्स की क्लासेस शनिवार और रविवार को भी आयोजित की जाती हैं।

माइलस्टोन से प्रशिक्षित स्टूडेंट्स ने बेहतर करियर की शुरुआत एवं सफलतापूर्वक निवेश कर मुनाफा कमाना सीखा। यहाँ पर सभी स्टूडेंट्स को 100 प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट की गारंटी है।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
<< 1 | 2 
और भी
जिसने बाँधा समय को
आहार एवं पोषण क्षेत्र
करियर निर्माण का नया क्षेत्र
फिटनेस का रखे ख्याल डाइटीशियन
इंटीरियर डिजाइन में सफलता के सूत्र
इंटीरियर डिजाइनिंग