मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शेयर मार्केट बचत
निवेश करने का सबसे बेहतर विकल्प

शेयर मार्केट विशे
ND
भारतीय शेयर बाजार ने पिछले 5 सालों में हर साल निवेश पर 30-40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शेयर बाजार में कम समय देकर, निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।

गत वर्ष में भारतीय शेयर बाजार में कई नई कंपनियों ने अपने शेयर आईपीओ के माध्यम से बाजार में पेश किए तथा निवेशकों को सुरक्षित एवं बहुत अच्छा मुनाफा दिया। इसमें प्रमुख विशाल रिटेल, मुन्द्रा पोर्ट, कुटोन्स आदि हैं। इस साल भी भारतीय बाजार में कई बड़ी कंपनीज के आईपीओ आने हैं एवं इस साल भी शेयर बाजार नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

अब भारतीय शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग भी बड़े पैमाने पर होने लगी है। इंटरनेट के जरिए घर बैठे इस बिजनेस में आसानी से निवेश किया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रेडिंग की फैसिलिटीअब सभी बैंक एवं शेयर ब्रोकर्स के यहाँ मिलती है। अब टीवी, नेट और न्यूज पेपर के जरिए गाइडेंस के साथ शेयर बाजार से आसानी से निवेश कर पैसा कमाया जा सकता है।

शेयर ट्रेडिंग में अब महिलाएँ भी बड़े पैमाने पर आने लगी हैं। आज से 4 या 5 साल पहले जहाँ गिनी-चुनी महिलाएँ ही शेयर बाजार में निवेश करती थीं, वहीं अब 8 से 10 हजार महिलाएँ इस बिजनेस में आ चुकी हैं। सुरक्षित होने के साथ ही महिलाओं के लिए इसमें एक अच्छा करियर भी है। महिलाएँ इसके जरिए घर बैठे आसानी से काम कर रही हैं एवं निवेश कर हजारों-लाखों रुपए कमा रही हैं।

इसके अलावा शेयर बाजार में एक अच्छा करियर भी है, इसमें एनालिस्ट, पोर्टफोलियो सलाहकार की इंदौर के बाजार में अच्छी डिमांड है। आज भारतीय शेयर बाजार मेंलाखों प्रोफेशनल्स की डिमांड है।
  भारतीय शेयर बाजार ने पिछले 5 सालों में हर साल निवेश पर 30-40 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। शेयर बाजार में कम समय देकर, निवेश पर अच्छा रिटर्न प्राप्त होता है।      


आज के बदलते दौर में शेयर बाजार तथा सेंसेक्स की साधारण जानकारियों से लेकर इससे संबंधित विभिन्न विशेषीकृत अध्ययन के लिए उचित व विश्वसनीय संस्थान के अभाव को देखते हुए माइलस्टोन कंसल्टेंट्स की नींव रखी गई। अत्यंत कम समय में इस संस्थान ने अपनी विशेषज्ञ और अध्ययन तकनीक के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2  >>  
और भी
जिसने बाँधा समय को
आहार एवं पोषण क्षेत्र
करियर निर्माण का नया क्षेत्र
फिटनेस का रखे ख्याल डाइटीशियन
इंटीरियर डिजाइन में सफलता के सूत्र
इंटीरियर डिजाइनिंग