- मनोहर देसाई
लम्हों को कैद करने की ताकत किसी में भी नहीं है। भले ही इतिहास अपने आपको दोहराता हो, लेकिन हूबहू उस शक्ल में नहीं हो सकता। लम्हों को कैद यदि किसी ने किया है तो वह है फोटोग्राफी। यह इंसानी फितरत का ऐसा करिश्मा है, जो आदमी को गुजश्ता दौर में ले जाता है और उन पलों को ताजा कर देता है, जिन्हें उसने कभी जिया था।
चूँकि फोटोग्राफी एक सृजनात्मक माध्यम है इसलिए इसमें सफलता हासिल करने के लिए औपचारिक प्रशिक्षण के बजाए अंतर्निहित या जन्मजात प्रतिभा का होना ज्यादा जरूरी है। फिर भी, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि प्रशिक्षण अंतर्निहित कौशल को पैना बनाता है और इस प्रतिस्पर्धात्मक क्षेत्र में पोट्रेचर, फैशन और एडवरटाइजिंग फोटोग्राफी, जर्नलिस्टिक फोटोग्राफी, वन्य जीवन तथा आउटडोर फोटोग्राफी जैसी सुविज्ञता प्रदान कर प्रतिभा को निखारने में मदद करता है।
कमर्शियल क्वालिटी का फोटोग्राफ बनाने के लिए यथोचित उपकरण से अधिकतम प्रभाव प्राप्त करने के लिए विषय के चयन और प्रस्तुति का कौशल होना अपेक्षित है। इसमें कैमरे के एंगल, प्रकाश संयोजन, नवीनतम उपकरण तथा प्रचलित तकनीक का ज्ञान होना चाहिए, तब अच्छा नाम और अच्छा दाम कमाया जा सकता है। | | लम्हों को कैद करने की ताकत किसी में भी नहीं है। भले ही इतिहास अपने आपको दोहराता हो, लेकिन हूबहू उस शक्ल में नहीं हो सकता। लम्हों को कैद यदि किसी ने किया है तो वह है फोटोग्राफी। यह इंसानी फितरत का ऐसा करिश्मा है, जो आदमी को गुजश्ता दौर में ले जाता है। |
| |
करियर खूबसूरती को कैद करने का करियर निर्माण की राह में कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं जिनमें आप दूसरों की सुंदरता को उजागर कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। नैसर्गिक और व्यक्तिगत खूबसूरती को कैद करने वाला फोटोग्राफी का करियर भी ऐसा ही है, जिसमें फ्लैश चमकाने के साथ-साथ करियर भी चमकता जाता है।
योग्यता वैसे तो फोटोग्राफी के पूर्णकालिक पाठ्यक्रम के लिए कोई विशिष्ट शैक्षणिक आवश्यकता नहीं है। फिर भी जिन प्रत्याशियों ने 12वीं उत्तीर्ण कर ली है, वे फोटोग्राफी के सर्टिफिकेट और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के पात्र हैं। ऐसे कई छात्र हैं, जो अपने कॉलेज की पढ़ाई के साथ फोटोग्राफी में पार्ट टाइम कोर्स करते हैं।
इस क्षेत्र में सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्सों के अलावा फाइन आर्ट्स के छात्रों को बतौर एक वैकल्पिक विषय के रूप में फोटोग्राफी का चयन करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कुछ संस्थानों में फोटोग्राफी पर 3 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए शैक्षिक योग्यताओं के साथ-साथ कम्प्यूटरों और इलेक्ट्रॉनिक्स की पृष्ठभूमि, कार्यानुभव और प्रशिक्षण मददगार साबित होता है।
स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
|