मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आहार एवं पोषण क्षेत्र
बढ़ रहे हैं अवसर
शिक्षण संस्थान : विश्वविद्यालय द्वारा आहार एवं पोषण व होटल मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ पीएचडी कर ली जाए तो शिक्षक या प्रोफेसर के रूप में करियर बनाया जा सकता है।

होटल एवं स्कूल : 5 स्टार होटल व स्कूल में जहाँ भोजन की बच्चों के लिए व्यवस्था है, आहार विशेषज्ञ के परामर्श द्वारा ही पौष्टिक भोजन बनाया जाता है।

जिम एवं खेल के मैदान : बॉडी मसल्स बनाने व वजन कम करने में मशीनों से ज्यादा आहार पर ध्यान देना अति आवश्यक है। अतः हेल्थक्लब, जिम में आहार विशेषज्ञ की अहम भूमिका रहती है। खिलाड़ी को अधिक कैलोरी व प्रोटीन की आवश्यकता है। उम्र, खेल के अनुसार खिलाड़ियों का आहार तय करना आहार विशेषज्ञ का ही कार्य है।

समाज : समाज में कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिला और धात्री महिला को किस प्रकार आहार दिया जाए, इस कार्य के लिए सरकार द्वारा आहार विशेषज्ञों की नियुक्ति होती है। यूनीसेफ भी गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के आहार की जिम्मेदारी आहार विशेषज्ञ की नियुक्ति करके उन्हें पोषित करने का कार्य करती है। सरकारी एवं गैर सरकारी और विभिन्न फूड इंडस्ट्री द्वारा आहार पर भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट व रिसर्च के लिए वेकेंसी निकाली जाती है। रिसर्च कार्य को आगे बढ़ाकर इस क्षेत्र में बहुत आगे तक बढ़ा जा सकता है।

कॉर्पोरेट वर्ल्ड : बहुराष्ट्रीय व राष्ट्रीय कंपनियों में आहार विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाता है। कॉर्पोरेट सेक्टर में अधिकतर व्यक्ति के अधिक कार्य बोझ, शारीरिक कार्य की कमी व फास्ट/जंक फूड के चलन के कारण व्यक्ति स्वस्थ नहीं रह पाता। इसलिए उन्हें पर्याप्त, पौष्टिक आहार परामर्श करना आहार विशेषज्ञ की ही जिम्मेदारी है। कंपनियों के फूड प्रोडक्ट के बारे में लेक्चर या न्यूट्रीटिव ऑस्पेक्ट के बारे में बताना।

फूड बायोटेक्नॉलॉजी : जिन थेरेपी द्वारा सामान्य खाद्य पदार्थ में जिस पोषक तत्व की कमी है, उस पोषक तत्व को खाद्य पदार्थ में शामिल करना। यह इस क्षेत्र में सबसे नया विकल्प है।

रिसर्च वर्क : विशेष बीमारी पर खाद्य पदार्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है व आहार पर निरंतर खोज का कार्य तेजी से चल रहा है।

किसी भी विकासशील देश में शिक्षा व पोषण दो मुख्य इश्यू हैं। इन दोनों पहलुओं पर ध्यान देने पर व्यक्ति के सारे पहलू अपने आप पूर्ण हो सकते हैं।

(Nutrition and Education are the two basic issues, which had to be emphasized in any developing country, the rest of the thing will come automatically)

हमारा देश विकासशील देश है। अतः इस क्षेत्र में करियर या रोजगार के बहुत अवसर हैं। सरकारी संस्थान हॉस्पिटल में अभी मप्र में पोषण पुनर्वास केंद्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है, पूरे मप्र में पोषण पुनर्वास केंद्र की संख्या 56 है। इन केंद्रों पर आहार विशेषज्ञ रीढ़ की हड्डी है।

पोषण एवं आहार से जुड़े पाठ्यक्र
1 सीएमएस कॉलेज कोट्टायम, केरल
2 नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन, हैदराबाद
3 निर्मल निकेतन, कॉलेज ऑफ होम साइंस मुंबई यूनीवर्सिटी, मुंबई
4 लेडी इरविन कॉलेज, नई दिल्ली
5 वूमन क्रिश्चयन कॉलेज, चेन्नई
6 शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय मोती तबेला, इंदौर

(लेखिका चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, इंदौर में आहार एवं पोषण विशेषज्ञ हैं)
<< 1 | 2 
और भी
करियर निर्माण का नया क्षेत्र
फिटनेस का रखे ख्याल डाइटीशियन
इंटीरियर डिजाइन में सफलता के सूत्र
इंटीरियर डिजाइनिंग
समाज कार्य से जुड़े पाठ्यक्रम
तेजी से उभर रहा है समाज कार्य का करियर