- डॉ संगीता मालू लगभग दो दशक से आहार एवं पोषण विज्ञान में तेजी से विकास हो रहा है। यह क्षेत्र विज्ञान की एक शाखा है। सामान्य जनता को भी इस क्षेत्र में जागरूकता आ रही है।
विशेष रूप से food Industry, व्यक्ति life style भोजन सेवन की आदतों में बदलाव और गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण आहार विशेषज्ञ का क्षेत्र समाज में एक चैलेंज की तरह उभर रहा है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ का कार्य व्यक्ति को उसके उम्र, लिंग, शारीरिक कार्यक्षमता के अनुसार आहार परामर्श व विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ जैसे हृदय संबंधी, किडनी संबंधी, कैंसर, डायबिटीज आदि में व्यक्ति की बीमारियों के अनुसार आहार परामर्श देना।
गंभीर बीमारियों में व स्वस्थ रहने के लिए आहार पर ध्यान देना अति आवश्यक है। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ का कार्य जिन पोषक तत्वों की शरीर में कमी या अधिकता है, उसे आहार में उपस्थित पोषक तत्वों की मात्रा से पूर्ति करने का परामर्श देना है।
आहार एवं पोषण विशेषज्ञ आहार विशेषज्ञ की आवश्यकता गाँव से लेकर कॉर्पोरेट वर्ल्ड/फूड रिसर्च सेंटर तक है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हर घर, स्कूल, होटल, फैक्टरी में आहार विशेषज्ञ की आवश्यकता है। शोध से पता चला है कि 60 प्रश बीमारियाँ सिर्फ आहार पर विचार करके सेवन करने से कम की जा सकती हैं। जहाँ तक करियर के प्रति जागरूकता का प्रश्न है, लोग अभी पूरी तरह जागरूक नहीं हैं, पर अब तेजी से जागरूकता आ रही है, क्योंकि व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने में आहार विशेषज्ञ की अहम भूमिका रहती है।
आहार विशेषज्ञ की शैक्षणिक योग्यता (1) MHSC (आहार एवं पोषण) की डिग्री। (2) मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 6 माह की Internship
विशिष्ट योग्यता : (1) पीएचडी करके डॉक्टरेट की उपाधि।
(2) विशिष्ट बीमारियों में डिप्लोमा कोर्स, जैसे हृदय संबंधी बीमारियाँ, किडनी संबंधी, डायबीटिज इत्यादि।
अवसर और विकल्प अस्पतालों में : (1) प्रत्येक मरीज की उम्र, लिंग, वजन, शारीरिक कार्यक्षमता और बीमारियों के अनुसार आहार परामर्श करना।
(2) आईसीयू मरीज जो मुँह से आहार ग्रहण नहीं कर सकते, उनके लिए फिडिंग नली द्वारा आहार देने का परामर्श या आहार तालिका बनाना।
(3) Super speciality Hospital में Cardiac dietician (हृदयरोग आहार विशेषज्ञ) renal dietician (किडनी रोग आहार विशेषज्ञ), (डायबिटीक आहार विशेषज्ञ) व diabetic dietician Peaditric dietician शिशु रोग आहार विशेषज्ञ, कुपोषण रोग आहार विशेषज्ञ आदि।
|