मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समाज कार्य से जुड़े पाठ्यक्रम
ND
आज के परिदृश्य में समाज कार्य एक पूर्णरूपेण पेशा बन गया है जिसमें उच्च प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स समाज और समुदाय की बेहतरी के लिए अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। समाज कार्य के प्रति जो आकस्मिक व्यवहार जुड़ा था, उसे गंभीर पेशान्मुखी व्यवहार ने प्रतिस्थापित कर दिया है। जिन लोगों के मन में गरीबों, असहायों और उपेक्षितों के प्रति संवेदना है वे आमतौर पर इस करियर का चयन करते हैं। लेकिन यह कार्य उन लोगों के लिए है जिनमें प्रतिकूल कार्य स्थितियों में कठोर परिश्रम करने की क्षमता रखते हैं।

योग्यताएँ : विभिन्न संस्थानों द्वारा समाज कार्य के अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। समाज कार्य से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम उनकी अवधि तथा अर्हता निम्नानुसार हैः-

1. बैचलर ऑफ सोशल वर्क/ बीए (सोशल वर्क)
अवधि- 3 वर्ष; पात्रता- बारहवीं

2. मास्टर ऑफ सोशल वर्क/ एमए (सोशल वर्क)
अवधि- 2 वर्ष; पात्रता : किसी भी विषय के स्नातक आवेदन कर सकते हैं, लेकिन जिन्होंने स्नातक स्तर पर समाज शास्त्र अथवा समाज विज्ञान विषय लिया हो, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  आज के परिदृश्य में समाज कार्य एक पूर्णरूपेण पेशा बन गया है जिसमें उच्च प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स समाज और समुदाय की बेहतरी के लिए अपनी सेवाएँ प्रदान करते हैं। समाज कार्य के प्रति जो आकस्मिक व्यवहार जुड़ा था।      


3. एम.फिल पात्रता : जिन प्रत्याशियों ने एमएसडब्ल्यू पूर्ण कर लिया हो, वे इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

4. पीएचडी ; पात्रता : एमएसडब्ल्यू अथवा एमफिल उत्तीर्ण छात्र समाज कार्य में डॉक्टोरेट कर सकते हैं।

समाज कार्य के पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्था
1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट, कोलकाता विश्वविद्यालय।

2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, पोआ 8313, सायन ट्राम्बे रोड, देवनार, मुंबई-400088।

3. पाल्ली संगठन विभाग (रूरल रिकंस्ट्रक्शंस कॉलेज) विश्व भारती विश्वविद्यालय, शांति निकेतन-731235।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2  >>  
और भी
सोशल वर्क
कारपोरेट्‍स का तारणहार
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (Icai)
सीए बनें - भविष्य सुरक्षित करें
चार्टर्ड अकाउंटेंट कैसे बनें
इंफरमेशन मैनेजर बन गए हैं आज के लाइब्रेरियन