- अशोक जोशी सूचना प्रौद्योगिकी युग ने न केवल लाइब्रेरियों के समक्ष, बल्कि लाइब्रेरियनों के सामने भी कई चुनौतियाँ प्रस्तुत की हैं। सूचना के पर्यावरण में लाइब्रेरियनों की भूमिका बदलकर इंफरमेशन मैनेजर की तरह हो गई है।
यूनेस्को का मानना है कि सभी तरह की लाइब्रेरियाँ संभवतया विचारों तथा सूचनाओं के युक्त प्रवाह को बनाए रखने तथा पारस्परिक समझबूझ और मित्रता का वातावरण निर्माण करने का श्रेष्ठतम अभिकरण हैं, लेकिन प्रगत प्रौद्योगिकी की अवधारणा ने कागजरहित समाज की कल्पना को हकीकत में बदल दिया है। ऐसे में लाइब्रेरियनों की परिभाषा भी बदल गई है।
ई-लाइब्रेरियों का जमाना लाइब्रेरियनों को इस ई-लाइब्रेरी के जमाने में फिर से अपनी भूमिका तलाशने की आवश्यकता है। यद्यपि लाइब्रेरियनों के कार्यों में कोई खास बदलाव नहीं आया है, उन्हें यह मानना चाहिए कि दीवार रहित लाइब्रेरियाँ वास्तव में नई दीवारों वाली लाइब्रेरियाँ हैं।
| | सूचना प्रौद्योगिकी युग ने न केवल लाइब्रेरियों के समक्ष, बल्कि लाइब्रेरियनों के सामने भी कई चुनौतियाँ प्रस्तुत की हैं। सूचना के पर्यावरण में लाइब्रेरियनों की भूमिका बदलकर इंफरमेशन मैनेजर की तरह हो गई है। |
| |
इंटरनेट की चुनौतियों का सामना करने के लिए अब लाइब्रेरियाँ महज ज्ञान का भंडार बनकर नहीं रह सकती हैं। लाइब्रेरियों को अपनी सेवाएँ पुनर्व्यवस्थित करने की आवश्यकता है ताकि पाठक जहाँ और जब चाहें सूचना तथा ज्ञान प्राप्त कर सकें।
चुनौतियों से निपटना सूचना प्रौद्योगिकी की 'नई दुनिया' में लाइब्रेरियन्स अब इंफरमेशन मैनेजर्स अर्थात सूचना प्रबंधक बन गए हैं। लाइब्रेरियन पाठकों को जानकारियाँ खोजने तथा उसका प्रभावी ढंग से उपयोग करने में सहायता प्रदान करते हैं। इस दृष्टि से लाइब्रेरियन का काम सूचनाओं को प्राप्त करना, उन्हें व्यवस्थित करना तथा बाँटना है। लाइब्रेरी के वित्तीय प्रचालनों की योजना तथा समन्वय दूसरे कार्य हैं।
लाइब्रेरियनों की नई भूमिका सूचनाओं तथा ज्ञान को प्राप्त करने में चयन करना, आदेश जारी करना तथा बजट सीमा के अनुसार सामग्री की खरीदी शामिल है। सूचनाओं को व्यवस्थित करने में उनका वर्गीकरण, केटलॉगिंग, भंडारण, अभिलेखन, जमाना तथा पुस्तकों का इस तरह रखरखाव करना है कि वह पाठकों और उपयोगकर्ताओं को आसानी से हासिल हो सकें।
किसी भी लाइब्रेरियन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है सूचनाओं का प्रसारण या बाँटना। वह पूछताछ के जवाब देकर, पुस्तकें जारी कर, उन्हें पुनः प्राप्त कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करता है। साथ ही लाइब्रेरी के उपयोग को बढ़ाने वाली गतिविधियाँ आयोजित करता है।
लाइब्रेरियन का करियर लाइब्रेरी अटेंडेंट के स्तर से शुरू होता है, लेकिन प्रत्येक लाइब्रेरी में यह अलग-अलग स्तर से आरंभ हो सकता है। सामान्य रूप से लाइब्रेरी के क्षेत्र में करियर निम्नानुसार आगे बढ़ता है :
स्रोत : नईदुनिया अवसर
|