मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पब्लिक रिलेशन
आकर्षक व्यक्तित्व प्रभावी संप्रेषण जरूरी है जनसंपर्क के लिए
ND
पब्लिक रिलेशन एक प्रबंधकीय कार्य है, जिसमें लोक व्यवहार का मानिटरिंग और मूल्यांकन तथा किसी संगठन और उसके लोगों से पारस्परिक संबंधों की समझ तथा उसे बनाए रखना शामिल है। जहाँ तक 'पब्लिक' लोग अथवा जनसामान्य का प्रश्न है, उसमें शेयरधारक, सरकार, उपभोक्ता, ग्राहक, कर्मचारी और मीडिया को शामिल किया जा सकता है। इसके अंतर्गत उन लोगों से संपर्क बनाए रखना है जो लगातार हमसे जुड़े होते हैं।

सामान्यतः जनसंपर्क अधिकारी अथवा पीआरओ प्रबंध तंत्र और कर्मचारियों के बीच एक सुस्पष्ट संचार संजाल बनाए रख कंपनी में आंतरिक संबद्धता सुनिश्चित करते हैं। इनका पहला लक्ष्य संप्रेषण माध्यमों को सुधारना और सूचनाओं तथा समझ के दोनों दिशाओं में प्रवाह के लिए एक नई राह स्थापित करना है।

एक पृथक करियर विकल्प
सबसे पहले पब्लिक रिलेशन एक पृथक करियर विकल्प के रूप में अस्तित्व में तब आया, जब बहुत-सी निजी और सरकारी कंपनियों ने अपने उत्पादों, सेवाओं तथा सुविधाओं के लिए विपणन की आवश्यकता महसूस की। सभी संगठनों और प्रमुख लोगों के लिए सार्वजनिक छवि महत्वपूर्ण है।

जनसंपर्क विशेषज्ञ की भूमिका संकट के समय प्रासंगिक हो जाती है, जब सही सूचनाओं का सही समय संप्रेषण संगठन की प्रतिष्ठा बचाने में मददगार साबित हो सकता है। करियर संभावनाओं की दृष्टि से पब्लिक रिलेशन को व्यापक रूप से उत्पाद प्रचार, कार्पोरेट प्रचार के लिए समाचार पत्र, बुलेटिन, पत्रिकाओं आदि के प्रकाशन के लिए सरकार से बेहतर संबंध निर्माण हेतु उपयोग में लाया जाता है।

पात्रता तथा पाठ्यक्रम क्षेत्र
शैक्षणिक योग्यता : पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वांछित पाठ्यक्रम अपनाने के लिए किसी भी विषय खासकर सामाजिक विज्ञान, लिबरल आर्ट्‌स और मानविकी क्षेत्र में स्नातक उपाधि आवश्यक है। पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और पोस्ट डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जाते हैं। अधिकांश पाठ्यक्रमों की अवधि एक वर्ष है। इसके अलावा कहीं-कहीं अल्पकालीन सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। विज्ञापन से जुड़े अधिकांश प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी पब्लिक रिलेशंस में शामिल किया गया है। कुछ संस्थाओं द्वारा प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएँ ली जाती हैं, जबकि अन्य संस्थाओं द्वारा मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।

पाठ्यक्रम : पब्लिक रिलेशंस के पाठ्यक्रमों में मुख्य रूप से जनसंपर्क सिद्धांत तथा तकनीकें, जनसंपर्क प्रबंधन और प्रशासन, संगठनात्मक विकास, लेखन, समाचार जारी करना, प्रस्ताव, वार्षिक रिपोर्ट, पटकथा, भाषण तथा संबंधित मद, विजुअल कम्युनिकेशंस, जिसमें डेस्क टॉप पब्लिशिंग और कम्प्यूटर ग्राफिक्स तथा सोशल साइंस रिसर्च और सर्वे डिजाइन तथा कार्यान्वयन शामिल हैं।

स्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2  >>  
और भी
बायोइन्फरमेटिक्स के भारत में बढ़ते कदम
सिविल इंजीनियरों को आईटी सक्षम बनना होगा
भारत की शीर्षस्थ बीपीओ कंपनियाँ
विश्व के सर्वश्रेष्ठ बीपीओ वेंडर्स
एडवेंचर स्पोर्ट्‌स में रोमांचक करियर
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में करियर