मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > करियर विकल्प
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रोमांच और ग्लैमर से भरपूर है पत्रकारिता
- अशोक जोशी

ND
पत्रकारिता का संबंध प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से खबरों का संकलन और प्रसारण से होता है। इसमें रिपोर्टिंग, राइटिंग, एडिटिंग, फोटोग्राफिंग, ब्रॉडकास्टिंग अथवा समाचारों का केबल कास्टिंग शामिल है।

पत्रकारिता से जुड़ने वाले लोग समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं, केंद्रीय सूचना सेवाओं, प्रेस सूचना ब्यूरो, वेबसाइटों, प्रसार भारती और जी टीवी, स्टार टीवी, दूरदर्शन से लेकर स्थानीय चैनलों पर रोजगार पा सकते हैं। इसके अलावा वे स्वतंत्र पत्रकारिता भी कर सकते हैं। वे पत्रकार, संपादक, रिपोर्टर, स्तंभकार, संवाददाता, स्टाफ या स्वतंत्र लेखक, फोटो पत्रकार, प्रूफरीडर, समाचार विश्लेषक के रूप में अपना करियर बना सकते हैं।

पत्रकारिता का वर्गीकरण
मीडिया के आधार पर पत्रकारिता को वर्गों में बाँटा गया है- (1) प्रिंट पत्रकारिता और (2) इलेक्ट्रॉनिक (ऑडियो/विजुअल) पत्रकारिता। प्रिंट पत्रकारिता में समाचार-पत्र, पत्रिकाएँ और जर्नल्स आदि शामिल हैं। प्रिंट पत्रकारिता में करियर बनाने वाले संपादक, रिपोर्टर, स्तंभकार, संवाददाता के रूप में काम कर सकते हैं। जबकि इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता में रेडियो, टीवी और वेब के लिए काम किया जा सकता है।

वेब में साइटों को वेब न्यूज पेपर (जिनके केवल वेब संस्करण होते हैं तथा इनके मुद्रित संस्करण नहीं होते हैं) और लोकप्रिय समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं जिनके खुद के वेब संस्करण होते हैं, द्वारा बनाए रखने के लिए दक्ष लोगों की आवश्यकता होती है। इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म में रिपोर्टर, लेखक, संपादक, रिसर्चर, संवाददाता और एंकर बनकर करियर को आकार दिया जा सकता है।

पैसों के साथ प्रतिष्ठा भ
पत्रकारिता के पेशे में जितनी प्रतिष्ठा है उतना पैसा भी है। एक मायने में पत्रकार राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उसी के माध्यम से इसे समाज में घटने वाली रोजाना की घटनाओं की जानकारी मिलती है। पत्रकारिता का उद्देश्य लोगों को सूचना प्रदान कर शिक्षित करना तथा उन्हें आनंद बाँटना है।

वैसे देखा जाए तो पत्रकारिता में संभावनाओं की कोई सीमा नहीं है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में चुनौतियों की भी कोई कमी नहीं है। शायद इसीलिए कहा जाता है कि 'कलम में तलवार से ज्यादा ताकत होती है।' बदलते परिवेश में महज साधारण रिपोर्टिंग ही पर्याप्त नहीं है। इस क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विशेष और पेशेवर तरीके से रिपोर्टिंग जरूरी है। आमतौर पर पत्रकार विभिन्न क्षेत्रों यथा राजनीति, वित्त, आर्थिक, खोज, सांस्कृतिक तथा खेल और मनोरंजन की दुनिया से संबंधित होते हैं।

पात्रता और कोर्स
शैक्षणिक योग्यता : पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में बेचलर डिग्री और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है। अतिरिक्त कोर्स, विशेष प्रशिक्षण अथवा अनुभव फील्डवर्क और इंटर्नशिप से इस क्षेत्र में अवसर और अच्छे बनते हैं।

इस तरह के पाठ्यक्रमों का कई विश्वविद्यालयों द्वारा संचालन किया जाता है। पत्रकारिता में बैचलर डिग्री के लिए न्यूनतम पात्रता 10+2 तथा पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के लिए पत्रकारिता में स्नातक उपाधि होनी चाहिए। कुछ संस्थानों द्वारा पत्रकारिता में एक वर्षीय प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है जिसके लिए पात्रता 10+2 है। इसके अलावा पत्रकारिता के विशेष क्षेत्र यथा खेल पत्रकारिता, टीवी पत्रकारिता, फोटो पत्रकारिता और प्रेस कानून पर विशेष पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
1 | 2 | 3  >>  
और भी
सिविल इंजीनियरों को आईटी सक्षम बनना होगा
भारत की शीर्षस्थ बीपीओ कंपनियाँ
विश्व के सर्वश्रेष्ठ बीपीओ वेंडर्स
एडवेंचर स्पोर्ट्‌स में रोमांचक करियर
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में करियर
जनसंपर्क के क्षेत्र में करियर