मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार > आधे परि‍णाम नहीं आए
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
आधे परि‍णाम नहीं आए
देवी अहि‍ल्‍या वि‍वि‍ में बीती प्रवेश की तारीख
इंदौर। कॉलेजों में प्रवेश की तारीख मंगलवार को खत्म होने के बाद कई विद्यार्थियों को मायूस होना पड़ रहा है। देवी अहिल्या विवि की परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने में हो रही देरी इन छात्रों पर भारी पड़ रही है।

30 जून को प्रवेश की तारीख खत्म होने के बाद भी विवि के आधे रिजल्ट घोषित होना बाकी हैं। विद्यार्थियों की परेशानी विवि की नजर में भी आ गई है। इस बीच कुलपति कोशिश में जुट गए हैं कि उच्च शिक्षा विभाग प्रवेश की तारीख आगे बढ़ा दे।

85 में से आए आधे

नतीजे घोषित करने के लिए 30 जून आखिरी तारीख मानी जाती है। डॉ. भरत छापरवाल के कुलपति रहते विवि ने फटाफट रिजल्ट घोषित करने की परंपरा शुरू की थी। 30 जून तक 85 नतीजों में से बमुश्किल आधे नतीजे ही घोषित हो पाए हैं।

विवादास्पद बीकॉम फाइनल के रिजल्ट को छोड़कर किसी भी प्रमुख परिणाम को समय पर घोषित नहीं किया गया। बीएससी फाइनल का रिजल्ट भी आखिरी तारीख बीतने के बाद घोषित हुआ। अभी तमाम अंडर ग्रेजुएट और पीजी के नतीजे आना बाकी हैं।

भोपाल बात कर रहा हूँ

मुझे पता है रिजल्ट की देरी से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। यदि प्रवेश की तारीख आगे बढ़ जाए तो उनके लिए बेहतर होगा। इस बारे में मैं भोपाल बात कर रहा हूँ। एक-दो दिन में इसकी घोषणा हो सकती है।
-डॉ. अजीतसिंह सेहरावत, कुलपति देवी अहिल्या विवि
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
बेरोजगारी से निपटने की तैयारी
पीईटी खत्म हो
प्रवेश से इंकार, कोर्ट जाने को कहा
100 बीएड कॉलेजों की सौगात
एमिटी कर रहा है छात्रों को गुमराह
एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिले के निर्देश