मुख पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार > सात विषयों की ई-सामग्री तैयार करेगी डीयू
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सात विषयों की ई-सामग्री तैयार करेगी डीयू
5000 करोड़ रूपये की परियोजना का हिस्सा
WDWD
नई दिल्ली भाषा, उच्च शिक्षा को सूचना प्रौद्योगिकी से जोड़ने के प्रयासों के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय सात विषयों की ई-सामग्री तैयार करने की परियोजना पर काम कर रहा है। यह परियोजना सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा मिशन के तहत 5000 करोड़ रूपये की परियोजना का हिस्सा है।

इंस्टि‍ट्यूट आफ लाइफ लॉन्‍ग लर्निंग के निदेशक प्रो. ए के बख्शी ने बताया कि‍ इस परियोजना के तहत सात विषयों की ई-सामग्री तैयार की जा रही है। इन विषयों की सामग्री मल्टी मीडिया फार्मेट में जारी की जा रही है जिसमें आनलाइन क्विज एनिमेशन आभासी प्रयोगशाला और आडियो-वीडियो क्लिफ शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य छात्रों को पारंपरिक उपायों के साथ प्रौद्योगिकी को जोड़ कर शिक्षण प्रक्रिया को व्यापक बनाना है। आईआईएल अभी रसायन वनस्पति विज्ञान प्राणी विज्ञान इतिहास गणित अर्थशास्त्र और वाणिज्य विषयों की ई-सामग्री तैयार कर रही है। इस परियोजना के दिसंबर तक पूरा किये जाने की संभावना है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस वर्ष फरवरी में आईसीटी के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा मिशन पेश किया था जिसका उद्देश्य शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी का समावेश करना है। बख्शी ने कहा हमें एक पायलट परियोजना को पूरा करने का कार्य सौंपा गया है। मंत्रालय इस कार्य को पूरा करने के लिए पहले ही एक करोड़ रूपए आवंटित कर चुका है।

उन्होंने कहा अगर यह परियोजना सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई तो इससे बड़ी परियोजना प्राप्त होंगी जिससे हमें राष्ट्रीय ई-सामग्री विकास केंद्र के रूप में उभरने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बार सामग्री के तैयार हो जाने के बाद इसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पोर्टल तथा विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
हैदराबाद विश्‍वविद्यालय को मान्यता
रैगिंग के दायरे में नए कृत्य
घर बैठे नहीं होगा कॉलेज व ब्रांच का चयन!
डीम्ड विवि पर फैसला जल्द
बीएड के छात्रों को राहत
पीईटी के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर