भोपाल। पीईटी उम्मीदवारों को इस बार घर बैठे पसंदीदा कॉलेज व ब्रांच मिलना जरा मुश्किल नजर आ रहा है।
एआईईईई की तर्ज पर शुरू की जाने वाली पीईटी की ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग प्रक्रिया पर असमंजसता के बादल मँडराने लगे हैं। इस व्यवस्था को लेकर राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विवि फिलहाल पसोपेश में है।
इसकी वजह छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने में बड़ी संख्या में गलतियाँ करना है। पिछले महीने ऑनलाइन आवेदन करने में छात्रों ने जिस तरह गलतियाँ की थीं उसको लेकर आरजीपीवी अभी यह तय नहीं कर पा रहा है कि काउंसलिंग पुरानी पद्धति से की जाए या नई व्यवस्था से। हालाँकि तकनीकी शिक्षा संचालनालय इस व्यवस्था को लेकर विशेष रुचि ले रहा है।
नए सत्र के लिए बीई, एमबीए, एमसीए व फार्मेसी की ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए प्रदेश भर में करीब 40 सहायता केंद्र बनाए जाने प्रस्तावित हैं। |