मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेडिकल रिसर्च मेथडॉलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला  Search similar articles
ND
इंदौर के महात्मा गाँधी मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी विभाग द्वारा 1 से 5 जुलाई तक मेडिकल रिसर्च मेथडॉलॉजी (शोध कार्यप्रणाली) पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विषयों जैसे शोध-प्रबंध का प्रारूप बनाना, सेंपलिंग के तरीके, डाटा एकत्रित करना, उनका विश्लेषण, शोध-पत्र (थिसिस) लिखना इत्यादि पर प्रकाश डाला जाएगा।

फिजियोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. पी. तनेजा ने बताया कि कार्यशाला में देशभर के चालीस विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ युवा वैज्ञानिक, स्नातकोत्तर मेडिकल स्टूडेंट्स, शोधकर्ता भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया यहाँ देश के अनुभवी एवं वरिष्ठ विशेषज्ञ शोधकर्ताओं को मेडिकल शोध के संबंध में एडवांस जानकारी देंगे।

कार्यशाला में विभिन्न सत्र होंगे, जिनमें विषय अंतर्गत चर्चाएँ, सामूहिक कार्य, विश्लेषण आदि का गहराई से अध्ययन किया जाएगा। कार्यशाला का उद्घाटन 1 जुलाई को मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. भागीरथ प्रसाद करेंगे और 2 जुलाई को मप्र चिकित्सा शिक्षा के मुख्य सचिव मदन मोहन उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
और भी
डीमेट प्रवेश परीक्षा 29 को
इंजीनियरिंग के अनूठे क्षेत्र
एनिमेशन में अपार संभावनाएँ
डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री?
सहायक अधिकारी पद परीक्षा 29 को
12वीं की अंकसूची का वितरण आज