प्रदेश के निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए डेंटल एंड मेडिकल टेस्ट (डीमेट) परीक्षा 29 जून को होगी। इसमें देशभर से करीब 9500 छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे। परीक्षा के लिए देशभर में 15 सेंटर निर्धारित किए गए हैं।
परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक शुल्क एवं विनियामक समिति ने जिन अधिकारियों को नियुक्त किया है, उनकी निगरानी में डीमेट प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।
|