मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एनिमेशन में अपार संभावनाएँ  Search similar articles
- शराफत खान

ND
मिकी माउस, डोनाल्ड डक, टॉम एंड जैरी, स्टूअर्ट लिटिल और मोगली को हर कोई जानता है। हैरत की बात है कि वास्तविक दुनिया में इनका कोई अस्तित्व नहीं है, लेकिन ये पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

ये सभी केरेक्टर एनिमेशन तकनीक के द्वारा बनाए गए थे। कुछ समय पहले तक कार्टून केवल बच्चों का मनोरंजन करते थे, लेकिन एनिमेशन के युग में कई ऐसे केरेक्टर आ गए हैं, जो सभी आयु वर्ग में लोकप्रिय हैं। एनिमेशन फिल्म की तो एक बाढ़ सी आ गई है।

वर्तमान में एनिमेशन इंडस्ट्री में बहुत माँग है। एनिमेशन और मल्टी‍मीडिया में करियर की अपार संभावना को देखते हुए युवाओं का आकर्षण इस ओर बढ़ा है। हालाँकि एनिमेशन मल्टीमीडिया का केवल एक कंपोनेंट है, लेकिन इसकी माँग अपेक्षाकृत अधिक है।

एनिमेशन ‍कार्टून फिल्मों के अलावा वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक्स, एडरटाइजिंग में भी उपयोग किया जाता है तथा इन क्षेत्रों में करियर की अपार संभावनाएँ हैं। देश के अलावा विदेश में भी एनिमेशन की जबरदस्त माँग है।

योग्यता- एनिमेटर बनने के लिए आपकी कल्पना शक्ति तीव्र होनी चाहिए। वैसे इसमें किसी औपचारिक डिग्री की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लगातार ट्रेनिंग और क्रिएटिव अपरोच से एनिमेशन आर्ट में निखार आता है।

कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान लेकर आप अपनी रचनात्मकता के दम पर एक अच्छे एनिमेटर बन सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से एनिमेशन में डिप्लोमा या डिग्री कोर्स में प्रवेश लेकर प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं। याद रहे इस क्षेत्र में आपकी सफलता आपकी रचनात्मकता पर निर्भर करती है।
और भी
डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री?
सहायक अधिकारी पद परीक्षा 29 को
12वीं की अंकसूची का वितरण आज
पूरक परीक्षा की तिथि घोषित
क्रिकेट में बनाएँ करियर
चित्रकला में बनाएँ करियर