मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेयरी टेक्नोलॉजी में डिग्री?  Search similar articles
डेयरी टेक्नोलॉजी में स्नातक तथा स्नातकोत्तर अध्ययन की सुविधा कहाँ उपलब्ध है? -तन्मय यादव,
ND
- डेयरी टेक्नोलॉजी के कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल (हरियाणा)/ एमपी कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस, आणंद/जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि, जबलपुर/ एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट, इलाहाबाद (उप्र)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) में प्रवेश की प्रक्रिया बताइए। -पंकज सुगंधी, झाबु
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) की देश में छः शाखाएँ हैं जो इंदौर, अहमदाबाद, लखनऊ, कोझीकोड, बंगलोर और कोलकाता में हैं। इनमें प्रवेश लेने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (केट) देना होता है। 'केट' हेतु किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है। केट में चयनित होने के बाद ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू में सफल होकर आप आईआईएम में प्रवेश ले सकते हैं।

बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कोर्स कौन कर सकता है तथा यह कहाँ उपलब्ध है? -महेश लुंकड़, भोपा
- बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी कोर्स जीव विज्ञान विषय से न्यूनतम 50 प्रश अंकों से बारहवीं उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। यह कोर्स गुरु गोविंदसिंह इंद्रप्रस्थ विवि, दिल्ली/अली यावर जंग नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर द हियरिंग हैंडकैप्ड, मुंबई में उपलब्ध है।

प्रोफेशनल फोटोग्राफर बनने हेतु फोटोग्राफी का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है? -राधिका सोनी, पिपरिया (होशंगाबाद)
- प्रोफेशनल फोटोग्राफी कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- फोटोग्राफी सोसायटी ऑफ इंडिया, मुंबई/ जेजे स्कूल ऑफ एप्लाइड आर्ट्‌स, मुंबई/सत्यम नेशनल एकेडमी ऑफ फोटोग्राफी, नई दिल्ली आदि।

ऑक्यूपेशनल थैरेपी का कोर्स कौन कर सकता है? -राजेश अहिरवार, धार
- ऑक्यूपेशनल थैरेपी में किसी व्यक्ति के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य का उपचार किया जाता है। यह कोर्स बायोलॉजी समूह से बारहवीं उत्तीर्ण छात्र कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.dmer.org पर लॉग ऑन करें।

क्या प्री-बीएड प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए स्नातक होना आवश्यक है? -काजल माहेश्वरी, खंडव
- जी हाँ, परंतु स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राएँ भी इस परीक्षा हेतु पात्र होते हैं।

भू-विज्ञान में स्नातक डिग्री पत्राचार पाठ्यक्रम द्वारा कहाँ से की जा सकती है? -विनोद आहूजा, रायसे
- इस हेतु आप इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विवि, क्षेत्रीय केंद्र, तीसरी मंजिल, साँची कॉम्प्लेक्स, शिवाजी नगर, भोपाल से संपर्क करें।

सामाजिक कार्य पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। -शोभा गुप्ता, राजगढ़ (ब्यावरा)
- सामाजिक कार्य पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्थान हैं-समाज कार्य महाविद्यालय, ओल्ड सीहोर रोड, इंदौर/विक्रम विवि, उज्जैन/ दिल्ली विवि, दिल्ली।

मैं स्वयं का आयात-निर्यात व्यवसाय प्रारंभ करना चाहता हूँ। इस हेतु कौनसा कोर्स करना उपयुक्त होगा? -संदेश जाट, देवा
- इस व्यवसाय में जाने के लिए विदेश व्यापार (फॉरेन ट्रेड) के पाठ्यक्रम लाभप्रद होते हैं। इस हेतु आप इंदौर के इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड एंड रिसर्च एवं प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट से संपर्क कर सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा में बैठने हेतु स्नातक परीक्षा में कितने प्रश अंक आवश्यक हैं? -चतरलाल धुर्वे, पेटलावद (झाबुआ)
- सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए किसी भी श्रेणी में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी बैठ सकते हैं।

मैंने हाल ही में मप्र पीएमटी परीक्षा दी है। यदि मेरा इस परीक्षा के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में चयन नहीं होता है तो मेरा दूसरा विकल्प क्या होना चाहिए? -सौरभ चक्रवर्ती, उज्जै
- आप फार्मेसी, पैरामेडिकल, बीएचएमएस, बीएएमएस के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवा में उज्ज्वल करियर बना सकते हैं।
और भी
सहायक अधिकारी पद परीक्षा 29 को
12वीं की अंकसूची का वितरण आज
पूरक परीक्षा की तिथि घोषित
क्रिकेट में बनाएँ करियर
चित्रकला में बनाएँ करियर
कुंजी से पढ़कर पास होना अब मुश्किल