- शराफत खान
सरकार वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कई योजनाएँ चला रही है। युवाओं के लिए वाइल्ड लाइफ में करियर बनाने के कई अवसर उपलब्ध हैं।
वाइल्ड लाइफ के अंतर्गत विद्यार्थी न केवल अपना करियर बना सकते हैं, बल्कि इसके जरिये वे वन और वन्य जीवों के बारे में कई तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वे वन्य जीवों के बचाव के लिए जागरुकता अभियान जलाकर अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह भी कर सकते हैं।
हायर सेकेंडरी के बाद विद्यार्थी वाइल्ड लाइफ के बीएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए प्रमुख विश्वविद्यालयों में संपंर्क किया जा सकता है-
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश भारतीदासन विश्वविद्यालय, तिरुचिपल्ली, तमिलनाडु गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, मध्यप्रदेश मद्रास विश्वविद्यालय, चेन्नई, तमिलनाडु सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट, गुजरात
|