प्रदेश सरकार अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए इंदौर में एक मेडिकल कॉलेज खोलने जा रही है। इसके लिए 50 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। इसके तहत 400 बिस्तरों वाला ट्राइबल मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। शासन इसके निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए खर्च करेगा।
इस संबंध में वन एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए शहर में बाकायदा 50 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। कॉलेज निर्माण के बाद इसके संचालन का जिम्मा निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। कंपनी बगैर मुनाफे के कॉलेज और अस्पताल का संचालन करेगी। इसके लिए देश के बड़े संस्थानों से बात चल रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि इंदौर में ही ट्रायबल कॉम्प्लेक्स और ट्रायबल पब्लिक स्कूल बनाए जाने की भी शासन की योजना है। ये दोनों ही अत्याधुनिक होंगे और इसमें सभी सुविधाएँ विद्यार्थियों को मिलेंगी।
|