मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डेयरी टेक्नॉलॉजी में करियर
ND

मैं डेयरी टेक्नॉलॉजी में करियर बनाना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -दीपक सिकरवार, मुरैन
- डेयरी टेक्नॉलॉजी में उजली संभावनाएँ हैं। बारहवीं की परीक्षा गणित, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान अथवा इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान के उपरांत डेयरी टेक्नॉलॉजी कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। यह कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध है- नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल (हरियाणा)/ एमपी कॉलेज ऑफ डेयरी साइंस, आणंद (गुजरात)/ जवाहरलाल नेहरू कृषि विवि, जबलपुर (मप्र)।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट (गेट) के बारे में जानकारी प्रदान करें। -अंशुल गाँधी, ग्वालिय
- इंजीनियरिंग टेक्नॉलॉजी, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी क्षेत्रों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करने एवं पूरे देश में इंजीनियरिंग शिक्षा में परास्नातक स्तर पर एकरूपता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्वरूप वाली एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है, जिसे ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग या 'गेट' कहते हैं। परीक्षा 3 घंटे की होती है। इसमें 150 वस्तुनिष्ठ एवं लघुस्तरीय प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में सफल होकर छात्र छात्रवृत्ति सहित इंजीनियरिंग टेक्नॉलॉजी, आर्किटेक्चर या फार्मेसी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

इंटरप्रेटर का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है? -मनीष परते, आष्टा (सीहोर)
- इंटरप्रेटर (दुभाषिया) का कोर्स इन संस्थानों से किया जा सकता है- जवाहरलाल नेहरू विवि, नई दिल्ली/ सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज, हैदराबाद।

टेलीविजन लेखन में पत्राचार माध्यम से पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम कहाँ उपलब्ध है? -नितिन नेताम, जशपु
- पत्राचार से टेलीविजन लेखन में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विवि, नई दिल्ली में उपलब्ध है।

मध्यप्रदेश के किन विश्वविद्यालयों में पत्राचार माध्यम से बी लिब पाठ्यक्रम उपलब्ध है? -राजीव त्रिपाठी, बदनावर (धार)
- मध्यप्रदेश में यह पाठ्यक्रम पत्राचार माध्यम से बरकतउल्ला विवि, भोपाल तथा डॉ. हरिसिंह गौर विवि, सागर में उपलब्ध है।

हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन का कोर्स मध्यप्रदेश में कहाँ उपलब्ध है? -शिल्पा मोरे, खकनार (बुरहानपुर)
- हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन का पाँच वर्षीय पाठ्यक्रम प्रबंधकीय अध्ययन संस्थान (आईएमएस) तक्षशिला परिसर, खंडवा रोड, देवी अहिल्या विवि, इंदौर में उपलब्ध है।
1 | 2  >>  
और भी
पीपीटी प्रवेश परीक्षा 11 को
माडुल्स एचआर मैनेजमेंट सिस्टम्स के
इंटरनेशनल बिजनेस की डिग्री पाइए
यूजीसी की समिति गठित
कहाँ से करें एचआरएम कोर्स
फिल्म संपादन का कोर्स