मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माडुल्स एचआर मैनेजमेंट सिस्टम्स के
इसीलिए मौजूदा ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम में निम्नलिखित प्रक्रियाएँ शामिल हैं-

पे रोल- वेतन
वर्क टाइम- कार्यावधि
बेनेफिट्स एडमिनिस्ट्रेशन-प्रशासनिक लाभ
एचआर मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम- मानव संसाधन प्रबंधन सूचना प्रणाली
रिक्रूटिंग- नियुक्ति/भर्ती

पे रोल माडुल में कर्मचारियों के समय तथा उपस्थिति के आँकड़ों को इकट्ठा कर, विभिन्न कटौतियों और करों की गणना कर वेतन प्रक्रिया का स्वतः संचालन किया जाता है तथा आवधिक वेतन चेक तथा कर्मचारियों की कर रिपोर्ट जारी की जाती है। सामान्यतः डाटा मानव संसाधन तथा टाइम कीपिंग द्वारा ऑटोमैटिक डिपॉजिट तथा मैन्युअल चेक राइटिंग क्षमताओं के लिए आँकड़े डाले जाते हैं। इस माडुल द्वारा कर्मचारियों से संबंधित सारे लेन-देन को शामिल किया जा सकता है तथा इसे मौजूदा फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम्स से जोड़ा जा सकता है।

वर्क टाइम माडुल में मानकीकृत समय तथा कार्य संबंधी प्रयासों को एकत्रित किया जाता है। अत्यधिक प्रगत माडुल में डाटा कलेक्शन विधियों, श्रम वितरण क्षमताओं और डाटा एनालिसिस गुणों में व्यापक लचीलापन प्रदान किया जाता है। लागत विश्लेषण और दक्षता के मापदंड बुनियादी कार्य के अंतर्गत आते हैं।

बेनेफिट एडमिनिस्ट्रेशन माडुल में वे प्रणालियाँ आती हैं, जो कल्याण कार्यक्रमों में कर्मचारियों की भागीदारी की खोज कर उसे इनमें शामिल करती हैं। इसमें विशिष्ट रूप से इंश्योरेंस मुआवजा, लाभांश तथा सेवानिवृत्ति जैसे कार्य शामिल हैं।

एचआर मैनेजमेंट माडुल वह अवयव है जिसमें आवेदन से लेकर सेवानिवृत्ति तक के कई अन्य मानव संसाधन पहलुओं को शामिल किया गया है। इस प्रणाली में जनसांख्यिकी तथा पते संबंधी आँकड़े, चयन, प्रशिक्षण, विकास क्षमता, कौशल प्रबंधन, क्षतिपूर्ति योजना अभिलेख तथा अन्य संबंधितगतिविधियाँ शामिल हैं।

इसकी अग्रणी प्रणालियों में आवेदनों को 'पढ़ने' तथा अनुमत्य डाटा बेस क्षेत्र से संबंधित आँकड़े भरने, नियोक्ता को अधिसूचित करने तथा पोजिशन मैनेजमेंट और पोजिशन कंट्रोल की क्षमता प्रदान की गई है। ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के कार्यों में भर्ती, प्लेसमेंट, मूल्यांकन, क्षतिपूर्ति तथा विकास शामिल हैं। शुरुआत में निम्नलिखित कार्यों के लिए कम्प्यूटर आधारित सूचना प्रणालियों का उपभोग किया जाता था-

पे चेक और पे रोल रिपोर्ट तैयार करना
पसर्नल रिकॉर्ड रखना
टेलेंट मैनेजमेंट पर कार्र्रवाई करना।

इन दिनों एचआर डिपार्टमेंट द्वारा संगठनों के अंदर उपलब्ध रिक्तियों के लिए सामर्थ्यवान प्रत्याशियों की भर्ती के लिए आमतौर पर ऑनलाइन रिक्रूटमेंट प्रक्रिया अपनाई जाने लगी है। टेलेंट मैनेजमेंट प्रणालियों में निम्नलिखित कार्य शामिल हैं।

संगठन के भीतर कार्मिक व्यवहार व विश्लेषण करना
सामर्थ्यवान आवेदकों की पहचान करना
कंपनी की सूची के माध्यम से भर्ती करना
ऑनलाइन रिक्रूटिंग साइट बाजार के प्रकाशनों द्वारा भर्ती करना।

संगठित भर्ती प्रयासों तथा प्रतिस्पर्धात्मक उपलब्धता का अभिलेख रखने में बहुत पैसा खर्च होता है। इससे समर्पित आवेदक खोज प्रणाली एप्लीकेंट ट्रेनिंग सिस्टम अर्थात एटीएस माडुल विकसित होने लगा है। कई संगठन परंपरागत कार्यकलापों से आगे बढ़ गए हैं तथा उन्होंने ऐसी मानव संसाधन सूचना प्रणाली विकसित की है, जो रिक्रूटमेंट, सिलेक्शन, हायरिंग, जॉब प्लेसमेंट, परफॉरमेंस एप्राइजल, एम्प्लाई बेनिफिट एनालिसिस, ट्रेनिंग डेवलपमेंट, हेल्थ सेफी, सिक्योरिटी को समर्थित करती है जबकि अन्य संगठन इन आउटसोर्स्ड एटीएस का उपयोग करते हैं जिनमें उपरोक्त गतिविधियाँ संपादित होती हैं।
<< 1 | 2 
और भी
इंटरनेशनल बिजनेस की डिग्री पाइए
यूजीसी की समिति गठित
कहाँ से करें एचआरएम कोर्स
फिल्म संपादन का कोर्स
ग्लोबलाइजेशन ने बदला मैनेजमेंट
चलना ही जिंदगी है