मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > करियर > समाचार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फिल्म संपादन का कोर्स
जेनेटिक इंजीनियरिंग का कोर्स मध्यप्रदेश के किस विवि में उपलब्ध है? -याचना त्रिवेदी, देवा
जेनेटिक इंजीनियरिंग के कोर्स देवी अहिल्या विवि, इंदौर में उपलब्ध है।

मैं बीई प्रथम वर्ष की छात्रा हूँ। मैंने 12वीं हिन्दी माध्यम से की थी, परंतु बीई में अँगरेजी माध्यम लिया है, जिससे मुझे समस्या आ रही है। कृपया मुझे उचित सलाह दें। -कंचन नारोलिया, दुर्
आप प्रतिदिन अँगरेजी समाचार-पत्र पढ़ें व अँगरेजी की न्यूज सुनें। अपने मित्रों व अन्य परिजनों से जहाँ तक संभव हो अँगरेजी में बात करने का प्रयत्न करें। आप चाहें तो किसी अच्छी अँगरेजी कोचिंग क्लास को भी ज्वॉइन कर सकती हैं। लिखकर नियमित अभ्यास करें। यदि आप ऐसा करती हैं तो कुछ ही समय में आप पाएँगी कि जिस अँगरेजी को आप अपनी कमजोरी समझ रही थीं, वही आपकी शक्ति बन गई है।

मैं भूगोल विषय से एमए कर रहा हूँ। इस क्षेत्र में करियर के क्या अवसर हैं? -यशवंत जाधव, बिलासपुर
भूगोल के क्षेत्र में विद्यालयों में शिक्षक, साइंटिस्ट, मैप क्यूरेटर, डेमोग्राफर, ज्यॉग्राफर, प्लानर, कार्टोग्राफर, सर्वेयर, नगर नियोजक, प्रयोगशाला सहायक आदि पदों पर रोजगार उपलब्ध हैं। इनके अलावा आप एसएससी (स्नातक स्तर), रेलवे भर्ती बोर्ड, सिविल सेवा परीक्षा, राज्य सेवा परीक्षा, राज्य स्तरीय विभिन्ना प्रतियोगी परीक्षाओं में भी भाग ले सकते हैं।

पत्राचार माध्यम से मार्केटिंग मैनेजमेंट में डिप्लोमा पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश के किस विवि में उपलब्ध है? -पलाश रस्तोगी, बरेली (रायसेन)
यह पाठ्यक्रम मध्यप्रदेश के भोज मुक्त विवि, रेडक्रॉस भवन, शिवाजी नगर, भोपाल में उपलब्ध है।

मैं सिविल जज बनना चाहता/चाहती हूँ। मुझे क्या करना चाहिए? -रवि राजपूत, राजगढ़ (ब्यावरा)/शीतल पटेल, खरगो
सिविल जज बनने के लिए राज्य लोकसेवा आयोग की सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण करना होती है। तैयारी के लिए विधि से संबंधित पाठ्यक्रम के लिए एलएलबी करते समय जिन पुस्तकों को पढ़ा गया है, उनके साथ बेयर एक्ट जैसे संदर्भों का अध्ययन जरूरी है।

वॉइस एक्टिंग का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है? -अतुल सैनी, इंदौ
वॉइस एक्टिंग का कोर्स इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- स्कूल ऑफ ब्रॉडकास्टिंग एंड कम्युनिकेशन, कामधेनु कॉम्प्लेक्स, लोखंडवाला, मुंबई/एकेडमी ऑफ डिजिटल आर्ट एंड कम्युनिकेशन, क्लिक एस्टेट, चाँदीवली, मुंबई।

मध्यप्रदेश में पत्राचार माध्यम से एमएड कहाँ से किया जा सकता है? -प्रज्ञा कंसाना, शाजापु
पत्राचार माध्यम से एमएड भोज मुक्त विवि, भोपाल से किया जा सकता है।
<< 1 | 2 
और भी
ग्लोबलाइजेशन ने बदला मैनेजमेंट
चलना ही जिंदगी है
आईपीएस अफसर नकल करते पकड़ाया
परीक्षा पेपर लीक
सारी दुनिया का व्यवसाय चलाइए
3 दिन में बिके 2000 फॉर्म