मैं फिल्म संपादन का कोर्स करना चाहता हूँ। कृपया यह कोर्स कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी दें। -प्रदीप सेठ, कुंडम (जबलपुर) किसी भी विषय से स्नातक होने के बाद आप फिल्म संपादन पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- द फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे/सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता।
मैं सेना में पंडित के रूप में धर्म शिक्षक बनना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन प्रदान करें। -कन्हैया वैद्य, चंदेरी (अशोकनगर)/मनीष गोस्वामी, नरवर (शिवपुरी) यदि आप पंडित के रूप में सेना में धर्म शिक्षक बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता संस्कृत में मध्यमा या हिन्दी में भूषण अथवा ग्रेजुएशन में मुख्य विषय संस्कृत या हिन्दी होना चाहिए। आयु सीमा 27 से 34 वर्ष के मध्य होना चाहिए। लिखित परीक्षा में 250-250 अंकों के दो प्रश्न-पत्र होते हैं।
पहले प्रश्न-पत्र में सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि द्वितीय प्रश्न-पत्र में उम्मीदवार ने जिस धर्म शिक्षक के लिए आवेदन किया है, उस धर्म से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में सफल होने, शारीरिक मापदंड पूरा करने तथा प्रशिक्षण उपरांत आप सेना में धर्म शिक्षक बन जाएँगे। | | किसी भी विषय से स्नातक होने के बाद आप फिल्म संपादन पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। यह पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- द फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे/सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता। |
| |
क्लिनिकल साइकोलॉजी में करियर के क्या अवसर हैं? -शांति गर्ग, बड़नगर (उज्जैन) मानव मस्तिष्क की गतिविधियों को समझने, उनकी उलझनों को सुलझाने, मनोविकार को दूर करने में मनोचिकित्सक की अहम भूमिका होती है। मनोचिकित्सालयों के अलावा अब स्कूलों व अन्य संस्थानों में भी मनोवैज्ञानिकों की नियुक्ति की जाने लगी है।
मैं आगामी मध्यप्रदेश प्री-मेडिकल टेस्ट की तैयारी कर रहा/रही हूँ। कृपया मुझे इसकी सफल तैयारी हेतु स्तरीय अध्ययन संदर्भों की जानकारी दें। -धर्मेंद्रसिंह कोली, निवाड़ी (टीकमगढ़)/राधिका वर्मा, सिवनी-मालवा (होशंगाबाद) मध्यप्रदेश प्री-मेडिकल टेस्ट-08 की सफल तैयारी के लिए आप बाजार में उपलब्ध फिजिक्स, कैमेस्ट्री तथा बायोलॉजी के किसी अच्छे प्रकाशक के सेल्फ स्कोरर तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की मासिक पत्रिका प्रतियोगिता निर्देशिका में दिए जा रहे मध्यप्रदेश प्री-मेडिकल टेस्ट-08 के संभावित प्रश्न-पत्रों की सहायता से अपनी तैयारी को गति दें।
|