साल दर साल यह हिस्सेदारी बढ़ती ही जा रही है। पारस्परिक आर्थिक व्यापार में ज्यादा देश, ज्यादा संस्कृतियों और ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। सारी दुनिया में श्रम, वस्तु तथा सेवाओं का व्यापक आदान-प्रदान हो रहा है। एक छोटा सा हिस्सा ही इस नई व्यापार संस्कृति से जुड़ने के लिए बच गया है और यह हिस्सा भी लगातार सिमटता जा रहा है। इस वैश्वीकरण ने व्यवसाय परिदृश्यों और व्यवहारों में बुनियादी परिवर्तन किए हैं।
प्रौद्योगिकी के साथ बदला प्रबंधन इन दिनों प्रौद्योगिकी में भी उतने ही नाटकीय बदलाव हो रहे हैं। निर्माण, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकियों द्वारा इतने बड़े स्तर पर नवाचारों का निर्माण किया जा रहा है कि विश्वास ही नहीं होता है। इसका अर्थ यह है कि किस तरह से चीजें होती हैं और किसके साथ लेन-देन करना है, इस बारे में पुरानी मानसिक सोच पुरानी पड़ गई है। अगले दशक में व्यवसाय प्रबंधन में करियर बनाने वाले युवक-युवतियाँ अकल्पित तकनीकों और लेन-देन के माध्यम से जीवन को बदल देंगे।
यह बदलाव इस तरह से हो रहे हैं कि बिजनेस मैनेजमेंट में शिक्षा प्राप्त कर रहे लोग बदलाव की नई तकनीक को सीख सकते हैं। वे अपने आपको व्यवसाय की नई शैलियों में हिस्सा लेने के लिए तैयार कर सकते हैं। जैसे-जैसे नए पैटर्न उभरकर सामने आएँगे, बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में अवसर भी बढ़ते जा रहे हैं तथा बिजनेस मैनेजमेंट में करियरबनाने वाले इक्कीसवीं सदी के व्यवसायों की ऑपरेशनल प्रैक्टिस निर्मित कर रहे हैं।
विश्वसनीय और प्रासंगिक हो पढ़ाई बिजनेस मैनेजमेंट में उपलब्ध इन विस्मयकारी अवसरों को देखते हुए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कि जो युवा बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं वे ऐसी शिक्षा प्राप्त करें जो विश्वसनीय, प्रचलित तथा प्रासंगिक हो। उन्हें यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे जिस शैक्षणिक कार्यक्रमों का चयन कर रहे हैं, वे उन्हें आने-जाने वाले रोमांच के लिए तैयार करने में सक्षम हैं। उन्हें वैश्विक आर्थिक विकास की सैद्धांतिक समझ के साथ कार्य प्रणाली की व्यावहारिक समझ भी हासिल करनी चाहिए।
वे छात्र जो किसी शैक्षणिक अनुभव के लिए अपना समय, प्रयास तथा अवसरों का निवेश करता है, उसे सुनिश्चित होना चाहिए कि इस निवेश पर मिलने वाला लाभ भी शानदार होना चाहिए। श्रेष्ठतम शैक्षणिक अनुभव छात्रों को केवल जानकारी ही नहीं प्रदान करता है, बल्कि उनका संपूर्णरूपांतरण भी कर देता है। शैक्षणिक अनुभव की समाप्ति पर वे दुनिया को इस तरह से देखेंगे जैसी 'नई दुनिया' उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी और वे पहले कर रहे व्यवहार से अलग व्यवहार भी करने लगेंगे।
खतरे भी हैं इस राह में अवसरों की इस असाधारण स्थिति में इस क्रियाकलाप में अच्छी और बुरी दोनों तरह की खबरें सुनने को मिलती हैं। जो युवा बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रख रहे हैं उनके लिए एक तरफ जहाँ अभूतपूर्व शैक्षणिक अवसर मिल रहे हैं, वहीं बाजार में ढेर सारेसंदेहास्पद बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल्स भी खुलते जा रहे हैं जो अमानक शिक्षा देकर इसे स्तरहीन बनाने पर तुले हुए हैं। छात्रों को इनसे बचकर रहना चाहिए।
|