रेलवे में 'असिस्टेंट लोको पायलट' पद के लिए आयोजित परीक्षा के पहले ही पेपर कतिपय लोगों के पास पहुँच गया। पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में रात्रि में मंगलवारा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम 1982 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
बहरहाल रेलवे द्वारा परीक्षा रद्द करने या इससे संबंधित कोई अन्य निर्णय बाद में लिए जाने की संभावना है।
|